अस्थमे के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है कलौंजी, और भी हैं कई फायदे
खाने में कलौंजी का इस्तेमाल करने से खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। इसमें मौजूद मिनरल्स, विटामिन और कैल्शियम आदि इसे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बनाते हैं।

कलौंजी एक उपयोगी मसाला है। खाने में इसका उपयोग स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है। भारतीय घरों में दाल, कढ़ी और सब्जियों में तड़का लगाने के लिए कलौंजी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने में फ्लेवर और स्वाद बढ़ाने वाली कलौंजी स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी होती है। इसमें विटामिन्स,अमीनो एसिड, आयरन, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, एल्केलॉइड्स और वोलाटाइल ऑयल मौजूद होते हैं जो आपके दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ, ब्रीदिंग प्रॉब्लम जैसी कई परेशानियों से निजात दिलाते हैं। आइए जानते हैं कलौंजी के स्वास्थ्यवर्धक लाभ के बारे में।
अस्थमा की समस्या:
कलौंजी में एंटी-इंफ्लेमेट्री, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो सांस की नली को साफ करना है जिससे अस्थमा वाले रोगियों को सांस लेने में परेशानी नहीं होती है। साथ ही कलौंजी अस्थमा के लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है।
मुंहासों के लिए उपयोगी:
कलौंजी में एंटी-इंफ्लेमेंट्री और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों को खत्म करने में मदद करते हैं क्योंकि यह मुंहासों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को वहीं खत्म करता है। उसके साथ ही मुंहासों की सूजन को भी कम करता है।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है:
कलौंजी में पोटेशियम के साथ- साथ बहुत सारे एक्टिव तत्व होते हैं जो की कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और हाई ब्लडप्रेशर को नियंत्रित रखता है। इसके लिए आप एक चम्मच कलौंजी के तेल का सेवन कर सकते हैं आप चाहे तो इसे चाय या जूस में मिलाकर भी पी सकते हैं।
इम्यून सिस्टम को मजूबत करता है:
कलौंजी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, फैटी एसिड, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटी- बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इससे रोगों के प्रति हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।