लोहे की कड़ाही में सब्जी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है और इसका बना खाना शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। लोहे में जंग बहुत जल्दी लग जाती है। खाना बनाने से इसपर गंदगी और चिकनाई की परत भी जम जाती है। ऐसे इसे साफ करने के लिए पत्थर से घिसने और लोहे के स्क्रब से रगड़ने की बजाय आप कुछ स्मार्ट तरीके आजमा सकती हैं। इससे कम मेहनत में आप लोहे की कड़ाही को चमका पाएंगी। कई महिलाएं खाना बनाने के बाद बर्तनों में पानी डाल देती हैं ताकि गंदगी थोड़ा फूलकर हट जाए। लेकिन आपको लोहे की कड़ाही में भूलकर पानी नहीं डालना चाहिए। इसे जब भी धोएं तभी गीला करें।

लोहे की कड़ाही को ऐसे करें साफ

लोहे की कड़ाही पर चिकनाई-गंदगी या जंग की परत को हटाने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल करें। इसके लिए बस आपको करना यह है कि नींबू को काटकर उसे दाग वाली जगह पर रगड़ दें। फिर कड़ाही को यूं ही कुछ देर छोड़ दें। बाद में स्क्रब के जरिए साफ कर लें।

कड़ाही के हैंडल को इस तरह करें साफ

कड़ाही के काले हैंडल को साफ करने के लिए घोल बनाएं। इसके लिए पानी में थोड़ा नमक मिलाएं। फिर डिटर्जेंट डालें। साथ ही नींबू भी निचोड़ लें। इसके बाद कड़ाही में यह घोल डालकर थोड़ी देर उबाल लें। उबलते समय इसमें थोड़ा बेकिंग सोड़ा भी मिला दें। ऐसा करने से सारी गंदगी साफ हो जाएगी।

धोने के बाद करें ये काम

लोहे की कड़ाही को धोने के बाद उसे गीला रखने की भूल न करें। हमेशा उसे सही तरीके से पोंछे हल्का सा गैस पर सुखाएं। इसके बाद सरसो का तेल लगाएं। ऐसा करने से आपकी कहाड़ी में धोने के बाद जंग लगने की समस्या नहीं होगी।