Kacchi Haldi ki sabzi recipe: हल्दी गुणों का भंडार है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। यूं तो हल्दी को मसाले के तौर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसमें घावों को भरने से लेकर गठिया के दर्द को कम करने का भी गुण होता है। हल्दी में मौजूद विषाणुरोधी और एंटीसेप्टिक गुण सर्दी, फ्लू और अन्य वायरल संक्रमणों से बचाव करते हैं। हल्दी से आप सब्जी भी बना सकते हैं। यहां हम जोधपुर स्पेशल कच्ची हल्दी की सब्जी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह जोधपुर की एक पारंपरिक डिश है। इससे आपको स्वाद के साथ-साथ सेहत का खजाना भी मिलेगा।
कच्ची हल्दी की सब्जी बनाने की विधि
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
2 कप कच्ची हल्दी
10 से 15 लहसुन की कलियां
1 इंच अदरक
3 मीडियम साइज प्याज
3 हरी मिर्च
11/5 कप दही
3/4 कप घी
1 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटी चम्मच हींग
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
1 चम्मच धनिया पाउडर
नमक स्वादानुसार
धनिए के पत्ते
कच्ची हल्दी की सब्जी कैसे बनाएं | kachi haldi ki sabji kaise banate hain)
जोधपुर स्टाइल में कच्ची हल्दी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आपको कच्ची हल्दी लेनी है। इसे अच्छे से धोकर साफ कर लें। फिर हल्दी को छील लें। अब हल्दी को कद्दूकस करें। अब ग्रेवी की तैयारी करनी है। इसके लिए प्याज को बारीक काट लें। इसके बाद कढ़ाई में घी गर्म करें। अब आपको इसमें कद्दूकस की हुई हल्दी को डालकर सेकना है। दूसरी तरफ आपको दही में लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिलाना है। इसके बाद हल्दी को एक प्लेट में निकाल लें। फिर थोड़ा घी डालें। इसमें जीरा, हींग डालें। अब कुटी हुई लहसुन की कलियां और कुटा हुआ अदरक भी डाल दें। इसके बाद इसमें प्याज डालें। उसे अच्छी तरह सेभून लें। इसके बाद में हल्दी डालें और अच्छे से मिक्स करें। करीब 5 मिनट बाद उसमें दही का पेस्ट भी डाल दें। फिर करीब 10 मिनट के लिए सब्जी को ढककर पकाएं। लास्ट में हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिक्स करें और सर्व करें।
