दुर्गा पूजा का त्योहार मां दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध के जश्न के रूप में मनाया जाता है। यह उत्सव पांच दिन तक चलता है। इसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है और इसका समापन 21 अक्टूबर को होगा। इस दौरान दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भव्य दुर्गा पंडाल सजते हैं और जहां मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इन पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस दौरान महिलाएं पारंपरिक (ट्रेडिशनल) कपड़े पहनती हैं और खूब सजती संवरती हैं। इस खास मौके पर लुक को स्पेशल बनाने में आउटफिट के साथ-साथ ज्वेलरी भी उतनी ही अहम भूमिका निभाती है।

अगर आप दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में मां के दर्शन करने जाना चाहती हैं, तो ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ यहां दी गई ज्वेलरी डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। इन ज्वेलरी डिजाइनों से आप अपने सिंपल लुक को भी आकर्षक और खूबसूरत बना सकती हैं।

चांद बालियां

दुर्गा पूजा पर आप किसी भी तरह की ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ चांद बालियों को पेयर कर सकती हैं। अनारकली सूट, साड़ी या लहंगे पर भी इस डिजाइन के झुमके आकर्षक और एलिगेंट लुक दे सकते हैं। यह एक एवरग्रीन ज्वेलरी है, जिसे दुर्गा पूजा ही नहीं बल्कि किसी भी त्योहार पर कैरी किया जा सकता है। लाल-सफेद बंगाली साड़ी के साथ गोल्ड या पर्ल ड्रॉप वाली हैवी चांद बालियां चुन सकती हैं। इसके अलावा बनारसी और सिल्क साड़ी के साथ भी इस तरह की ज्वेलरी रॉयल लुक दे सकती हैं।

कमरबंद

इस खास मौके पर पारंपरिक बंगाली साड़ी पहन रही हैं, तो इसके साथ कमरबंद भी कैरी करें। यह आपके लुक में चार चांद लगा सकता है। इससे कमर को शेप मिलता है और लुक भी रॉयल और एलिगेंट लगता है। साड़ी के अनुसार आप गोल्ड प्लेटेड, कुंदन या मल्टी लेयर कमरबंद चुन सकती हैं।

लाल चूड़ियां

सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए दुर्गा पूजा में लाल चूड़ियों स्टाइल किया जा सकता है। साड़ी या सूट के साथ प्लेन कांच की चूड़ियों को पेयर किया जा सकता है। अगर आपको ज्यादा ज्वेलरी नहीं पहननी है, तो झुमके और चूड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं। इससे भी लुक को स्टाइलिश बनाया जा सकता है।

सीता हार

दुर्गा पूजा के दौरान ट्रेडिशनल या एथनिक लुक के साथ सीता हार कैरी कर सकती हैं। यह लंबा और बहुत लड़ियों वाला सोने का हार होता है। हालांकि दुर्गा पंडालों में काफी भीड़ होती है, ऐसे में सोने के सीता हार की एंटी टार्निश ज्वेलरी को चुन सकती हैं। यह दिखने में बिल्कुल सोने जैसी लगती है, जिसकी वजह से इसे पहनने पर खोने का डर नहीं रहता।

कान पाशा

कान पाशा बहुत ही खूबसूरत ज्वेलरी है, जिसे कान में पहना जाता है। यह खास तौर पर बंगाल और उत्तर भारत में त्योहारों या खास मौकों पर पहनी जाती है। इसके डिजाइन बड़े, गोल, चौकोर या फूल वाले कई तरह के होते हैं। अगर आप कॉटन की साड़ी पहन रही हैं, तो इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं।

शंख वाली चूड़ियां

अपने पारंपरिक लुक को खास बनाने के लिए साड़ी या सूट के साथ शंख वाली चूड़ियां (Shell Bangles) कैरी कर सकती हैं। अगर आप हाथ में ज्यादा चूड़ियां नहीं पहनना चाहती हैं, तो इन्हें सिर्फ एक हाथ में पहन सकती हैं। वहीं दूसरे हाथ में खड़ी पहन सकती हैं। इसके अलावा आप इन चूड़ियों के बीच में कांच की चूड़ियां लगाकर सेट तैयार कर सकती हैं। यह दिखने में खूबसूरत लगेगा और आउटफिट को अलग टच भी मिल सकता है।