गर्मियों के मौसम में तरबूज का सेवन खूब किया जाता है। इसमें लगभग 90% पानी होता है जो तेज धूप और पसीने से होने वाली पानी की कमी को पूरा करता है। यह शरीर को ठंडा रखने, डिहाइड्रेशन से बचाने, पाचन को बेहतर करने से लेकर त्वचा तक के लिए लाभकारी होता है। गर्मियों के मौसम में लोग इसे सीधे फल के रूप में, जूस, सलाद या स्मूदी बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब तरबूज खाते वक्त मुंह में बीज आ जाते हैं। दरअसल, तरबूज में काफी अधिक मात्रा में बीज पाए जाते हैं।
तरबूज से बीज निकालने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। ज्यादातर तरबूज को सीधे काटने के बाद बीज निकालते हैं जिसमें काफी अधिक समय लगता है। लेकिन अगर जापानी स्टाइल में बीज निकालें तो यह काम मिनटों में हो जाएगा। दरअसल, जापान के लोग तरबूज को इस तरह काटते हैं कि सारे बीज आसानी से निकल जाते हैं। आइए जानते हैं:
सबसे पहले तरबूज को साफ पानी से धो लें ताकि उसके ऊपर लगी धूल या गंदगी हट जाए। अब तरबूज के ऊपरी और नीचले हिस्से को थोड़ा सा काट लें, ताकि यह आसानी से एक जगह टिक सके।
अब एक बड़े चाकू की मदद से तरबूज को लंबाई में दो बराबर हिस्सों में काट लें। इससे आपको अंदर की बीजों की लाइन साफ दिखाई देगी। तरबूज के अंदर बीज एक लाइन या पैटर्न में होते हैं। ध्यान से देखें कि बीज किस दिशा में लगे हैं। यही जापानी ट्रिक का मुख्य हिस्सा है।
अब तरबूज के हिस्सों को इस तरह स्लाइस करें कि आपका चाकू बीजों की लाइन के समानांतर चले। ऐसा करने से ज्यादातर बीज एक ही लाइन में रहेंगे और स्लाइस में कम बीज आएंगे। इसके बाद इन स्लाइस को दूसरी दिशा में काटें, जिससे छोटे-छोटे क्यूब्स बन जाएं। यह तरीका जापान में काफी लोकप्रिय है क्योंकि इससे तरबूज खाना और सर्व करना काफी आसान हो जाता है।
तरबूज को छोटे टुकड़ों में काटने के बाद आपको ज्यादातर बीज एक जगह नजर आएंगे। इन्हें चाकू या चम्मच की मदद से आसानी से निकाल सकते हैं। ऐसे में आप कम समय में स्मार्ट तरीके से तरबूज के बीज निकाल सकते हैं।
Also Read
काटते ही कुछ देर में काले पड़ जाते हैं फल, फ्रेश रखने के लिए काम आ सकती हैं ये 5 ट्रिक्स
