16 साल की उम्र में ही बन गईं थीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की शेयर होल्डर, जानिए कैसी है नीता अंबानी की बेटी ईशा की लग्जरियस लाइफस्टाइल
ईशा ने अप्रैल 2016 में लैक्मे फैशन वीक के दौरान रिलायंस का फ़ैशन लाइफस्टाइल ब्रांड AJIO लॉन्च किया था। उन्हें गहनों का बेहद शौक है और उनके पास गोल्ड, पेयर्ड डायमंड और पन्ना के गहनों का कलेक्शन है।

भारत के सबसे अमीर शख़्स मुकेश अंबानी का परिवार खासा चर्चा में रहता है। उनकी पत्नी नीता अंबानी के महंगे शौक से तो हर कोई वाकिफ है। नीता अंबानी की एक बेटी हैं ईशा अंबानी, जिनकी लाइफस्टाइल भी कम लग्जरियस नहीं है। ईशा बहुत छोटी उम्र से ही अपने पिता के बिज़नेस में शेयर होल्डर बन गईं थीं और इसी कारण फोर्ब्स मैगज़ीन की लिस्ट में उनका नाम भी आया था।
16 साल की उम्र में ही फोर्ब्स की लिस्ट में आया नाम- ईशा अंबानी छोटी उम्र से ही अपने पिता के बिज़नेस में रुचि रखती थीं। जब वो महज 16 साल की थीं, तब उनका नाम फोर्ब्स की टॉप 10 करोड़पति उत्तराधिकारी की लिस्ट में दूसरे स्थान पर था। इतनी कम उम्र में ही ईशा रिलायंस इंडस्ट्रीज की 80 मिलियन डॉलर की शेयर होल्डर बन गईं थीं। अभी की बात करें तो उनके नाम रिलायंस इंडस्ट्रीज के 75 लाख शेयर हैं।
फैशन ब्रांड AJIO की हैं मालकिन- ईशा अंबानी को अपनी मां नीता अंबानी की ही तरह फ़ैशन की अच्छी समझ है। उन्होंने अप्रैल 2016 में लैक्मे फैशन वीक के दौरान रिलायंस का फ़ैशन लाइफस्टाइल ब्रांड AJIO लॉन्च किया था। इस ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर सभी तरह के लग्जरियस ब्रांड्स मिलते हैं। यह भारत का टॉप ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म ने गिना जाता है।
गहनों की शौकीन हैं ईशा अंबानी- ईशा अंबानी को गहनों का यह शौक उनकी मां से विरासत में मिला है। ईशा को महंगे नेकलेस और ईयररिंग का बहुत शौक है। गोल्ड, पेयर्ड डायमंड और पन्ना के गहने ईशा को बहुत पसंद है और उनके पास इनका बड़ा कलेक्शन है।
पियानो के अलावा इन चीज़ों को पंसद करती हैं ईशा- ईशा अंबानी को पियानो का बहुत शौक है। जब भी वक्त मिलता है, वो पियानो बजाती हैं। ईशा अपने कॉलेज के दिनों में फुटबॉल की भी शौकीन थीं।
इतनी है अनुमानित नेट वर्थ- ईशा अंबानी जितनी अमीर हैं, उनकी शादी भी उतने ही अमीर खानदान में हुई है। उनके पति आनंद पीरामल पीरामल ग्रुप के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर है। उनकी गिनती भी भारत के अमीर शख़्स के रूप में की जाती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा अंबानी के पास करीब 668 करोड़ की संपत्ति है।