Left Over Chapati Noodles: चाऊमीन-नूडल्स बच्चों को बहुत पसंद होते हैं। वहीं बड़े लोग भी इन्हें बड़े चाव से खाते हैं। बाजार में मिलने वाली चाऊमीन मैदा की बनी होती हैं। साथ ही इन्हें बनाते समय काफी मसाले-तेल का इस्तेमाल होता हैं। ऐसे में सेहत के लिए हानिकारक होती है। रोटी हर घर में बनती हैं। अगर आपके यहां बच्चे अक्सर चाऊमीन खाने की जिद्द करते हैं तो आप बची हुईं रोटियों से उन्हें झटपट टेस्टी नूडल्स बनाकर दे सकती हैं। इससे आपकी रोटियां भी इस्तेमाल हो जाएंगी, साथ ही बच्चों के पेट में मैदा भी नहीं जाएगी। आइए जानें रोटी से चाऊमीन बनाने की 2 रेसिपी।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
2 रोटी बची हुई
1 प्याज
1 टमाटर
1 शिमला मिर्च
1 गाजर
2 चम्मच तेल
1/2छोटी चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
1 चम्मच सोया सॉस
1 चम्मच टोमेटो सॉस
स्वाद अनुसार नमक मिर्च
रोटी से चाऊमीन बनाने की रेसिपी | Roti se chowmein kaise banaye
रोटी से चाऊमीन बनाने के लिए रोटी को मोड़ कर पतले और लंबे टुकड़े काट लें। इसके बाद सब्जियों को काट लें। फिर किसी पेन या कड़ाही को गरम करें। इसमें हल्का सा तेल डालकर सब्जियों को थोड़ी देर भून लें। फिर नमक-मिर्च डालकर रोटी के टुकड़े भी डाल दें। इसके बाद सोया सॉस व टमाटर सॉस डालें। सभी चीज अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपकी हेल्दी चाऊमीन बनकर तैयार है।
बची हुई रोटी से नूडल्स बनाने का तरीका | Leftover Chapati noodles recipe in hindi
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
4-5 रोटी बच्ची हुई रोटी
2 बड़े प्याज़ बारीक कटी
1 छोटी चम्मच लहसुन की कलिया बारीक कटी हुई
2 टमाटो बारीक कटी हुई
2 बड़ी चम्मच सेज़वान चटनी
2 बड़ी चम्मच सोया सॉस
2 बड़ी चम्मच सोया सॉस
1 छोटी चम्मच ग्रीन चिली सॉस
1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच धनियां पाउडर
1 बड़ी चम्मच हरी धनियां पत्ती बारीक कटी हुई
2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
ऐसे बनाएं झटपट रोटी से नूडल्स
बची हुईं रोटियों को कैंची की मदत से पतला-पतला काट लें। इन्हें किसी थाली में डालकर पंखे के नीचे रख दें। पैन में तेल गरम करें। उसमें जीरा और राई डाल कर चटक ने दें। फिर कटी प्याज, हरी मिर्च,कूटे हुए अदरक लहसुन डाल कर भून लें। फिर कटी हुईं टमाटर को भी डाल दें। इसके बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक डाल कर पकाएं। इसके बाद सोया सॉस, टोमेटो सॉस, ग्रीन चिली सॉस, सिरका डालें। सभी चीजों को मिक्स करें। धनियां पाउडर और कटी हुई धनिया पत्ती डाल कर मिक्स कर लीजिए। अब आपको इसमें नूडल्स आकर की कटी हुईं रोटी डालनी है। ढक्कन से ढक कुछ देर पकाएं। आपकी नूडल्स बनकर तैयार हो जाएगी।
