Aloo Chaat Sushi Rolls Recipe: आपने आलू चाट का स्वाद तो कई बार चखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी इंडो-जापानी फ्यूजन स्नैक ‘आलू चाट सुशी रोल’ ट्राई किया है। अगर नहीं तो आपको यह घर में एक बार जरूर बनाना चाहिए। इसका स्वाद न केवल आपको और आपके घर वालों को पसंद आएगा बल्कि आप इसे घर में होने वाली पार्टी के लिए भी बना सकती हैं। इसे बनाना भी बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है और ये देखने में भी बहुत शानदार लगती है। आइए जानें इसकी रेसिपी।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

आलू के बेस के लिए

उबले आलू – 3 मध्यम आकार के
कटी हुई हरी मिर्च – 1
कटा हुआ हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
चाट मसाला – ½ छोटा चम्मच
नींबू का रस – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार

भरने के लिए

कसा हुआ पनीर – ½ कप
कटी हुई शिमला मिर्च – 2 बड़े चम्मच
चिली मेयो – 1 बड़ा चम्मच
चिली फ्लेक्स – ½ छोटा चम्मच
काली मिर्च – ¼ छोटा चम्मच
नोरी शीट

कोटिंग और सजावट के लिए

सेव – ½ कप
दही – 2 बड़े चम्मच
इमली की चटनी – 1 बड़ा चम्मच
अनार के दाने – 2 बड़े चम्मच
ताजा हरा धनिया – सजावट के लिए

आलू चाट सुशी रोल कैसे बनाएं?

सबसे पहले आलू की बाहरी परत करें तैयार

इसके लिए सबसे पहले आप उबले हुए आलू लें। उन्हें अच्छी तरह मसल लें।
नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नींबू का रस और धनिया मिलाएं।
एक बोर्ड पर नोरी शीट बिछाएं और आलू के मिश्रण को एक आयताकार आकार में फैलाएं (सुशी चावल की तरह)।

दूसरे स्टेप में भरावन डालें

अब आपको एक कटोरे में पनीर, शिमला मिर्च, चिली मेयो लें।।
इसमें चिली फ्लेक्स और काली मिर्च डालकर सभी चीजों को मिलाना है।
इसके बाद इस मिश्रण को फैली हुई आलू की परत के एक तरफ एक लाइन में रखें।

तीसरे स्टेप में सुशी को बेलें

अब सुशी मोल्ड का इस्तेमाल करते हुए इसे कसकर बेलकर लॉग की तरह बना लें।
रोल के चारों ओर हल्के से सेव लगा दें। जमने के लिए 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।

काटकर परोसें

एक तेज चाकू से सुशी के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।
ऊपर से दही और इमली की चटनी डालें।
अनार और धनिया से सजाएं।

इस तरह करें सर्व

केले के पत्ते या गहरे रंग की सिरेमिक ट्रे पर चटनी के साथ परोसें।

इन बातों का रखें ध्यान

सुशी का ट्विस्ट देने के लिए आलू के बेस में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर मिलाएं!
परोसने के आकर्षक तरीके के लिए टूथपिक्स या चॉपस्टिक्स का इस्तेमाल करें।