ताजा दूध
दूध कैल्शियम का बड़ा सोर्स है। जो शरीर की हड्डियां मजबूत करने का काम करता है। हालांकि दूध या कैल्शियम का काम बस इतना ही नहीं है। दूध घटते प्लेटलेस्ट के लिए भी काफी लाभदायक होता है। दूध पीने से शरीर में प्लेटलेट्स फिर से बनने लगते हैं। दूध में विटामिन के भी होता है। जो चोट लगने के बाद खून को रोकता है।
गाजर
गाजर को अमूमन आंखों की दिक्कतों को दूर करने के लिए जाना जाता है। दृष्टि विकारों के लिए लोग इसका सेवन करते हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि गाजर प्लेटलेट्स की संख्या बरकरार रखने में मदद करता है।
किशमिश
वैसे तो लोग किशमिश का सेवन शरीर को मजबूत करने के लिए खाते हैं। लेकिन किशमिश घटती प्लेटलेट्स को भी बढ़ता है। किशमिश को किसी भी रूप में खाया जा सकता है। इसे आप चाहे तो सीधे या शेक और किसी अन्य खाने की चीजों के साथ खा सकते हैं।
अनार
सुर्ख लाल रंग का अनार स्वाद के साथ सेहत तो सुधारता ही है, साथ ही यह शरीर में तेजी से गिरने वाले प्लेटलेट्स को भी मजबूत करने का काम करता है। अनार प्लेटलेट्स की संख्या को तेजी से बढ़ाने में सहायक होता है।
लीन मीट
लीन मीट भी तेजी से प्लेटलेट्स की सेहत सुधारता है। मछली और चिकन के मीट को प्लेटलेट्स की संख्या कम होने पर खाया जा सकता है। लीन मीट में प्रोटीन, जिंक और विटामिन बी12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ वह सभी तत्व पाए जाते हैं, जो प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ा सकते हैं।