पेट में गैस बनना (Gas Problem)एक ऐसी परेशानी है जो सभी को होती है। आपके पेट में गैस मुख्य रूप से खाने या पीते समय हवा निगलने (swallowing air) के कारण और भोजन के टूटने के कारण होती है। गैस बनने पर उसके लक्षणों की बात करें तो आमतौर पर डकार आना (To burp),फूला हुआ पेट (bloated stomach)महसूस करना या गैस निकलना जैसे लक्षण शामिल हैं। औसतन अधिकांश लोग दिन में कम से कम 14 बार गैस पास करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें बाकी लोगों की तुलना में गैस की परेशानी अधिक होती है जो असुविधाजनक या शर्मनाक हो सकती है।
भारत की मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी के मुताबिक कुछ फूड्स का सेवन करने से तेजी से पेट में गैस बनती है। सब्जियां हमारी डाइट का अहम हिस्सा हैं लेकिन कुछ सब्जियों का सेवन करने से पेट में गैस तेजी से बढ़ने लगती है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी ऐसी सब्जियां हैं जिनका सेवन करने से तेजी से गैस की परेशानी बढ़ती है।
गोभी और फूलगोभी से पेट में बढ़ सकती है गैस: (Cabbage and cauliflower can increase gas Problem)
गोभी एक ऐसी सब्जी है जो सर्दी में पाई जाती है। इस सब्जी को लोग ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन आप जानते हैं कि गोभी और फूलगोभी का सेवन करने से पेट में गैस बनती है। हालांकि कुछ लोग गोभी को आसानी से पचा लेते हैं लेकिन कुछ लोगों को इस सब्जी से परेशानी होती है। ये सब्जी पेट में गैस का कारण बनती है। जिन लोगों को पेट में गैस की परेशानी रहती है वो गोभी और फूलगोभी का सेवन करें।
हरी मटर से करें परहेज: (Avoid green peas)
हरी मटर में कार्बोहायड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है इसका सेवन करने से ये आसानी से पचती नहीं है और पेट में गैस का कारण बनती है। इसका सेवन करने से पेट में गैस, कब्ज, सूजन और पेट फूलने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। जिन लोगों का पाचन खराब रहता है वो मटर से परहेज करें।
गैस की परेशानी है तो मूली से करें परहेज: (If you have gas problem, then avoid radish)
अगर आपके पेट में गैस की परेशानी होती है तो आप मूली का सेवन नहीं करें। मूली खाकर उसकी डकार आती है और पेट की परेशानियां बढ़ जाती हैं। मूली एक ऐसी सब्जी है जो गैस्ट्राइटिस का कारण बनती है।
प्याज से करें परहेज: (Avoid Onions)
प्याज एक विशिष्ट स्वाद और सुगंध वाली सब्जियां हैं। इस सब्जी का इस्तेमाल खाना पकाने में, साइड डिश और सलाद के रूप में होता है। प्याज में फ्रुक्टेन मौजूद होता है जो एक घुलनशील फाइबर हैं। ये सूजन पैदा कर सकता हैं। प्याज सूजन और पाचन संबंधी परेशानियों का कारण बनती है। जिन लोगों का पाचन खराब रहता है वो प्याज का सेवन करने से परहेज करें।