Hung Curd Sandwich recipe for weight loss: दही में प्रोटीन होता है। यह वजन घटाने में काफी मदद करता है। इसे खाने से न केवल भूख नियंत्रित होती है बल्कि बार-बार कुछ खाने की इच्छा पर नियंत्रण होता है। प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही का सेवन करने से पेट की चर्बी कम करने में भी मदद मिलती है। जो लोग अपने वेट लॉस जर्नी में हैं उनके लिए कम वसा वाला दही या ग्रीक योगर्ट इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें प्रोटीन अधिक और वसा कम होती है।

सुबह नाश्ते की शुरुआत अगर हेल्दी हो तो दिनभर शरीर में एनर्जी रहती है। ऐसे में यहां हम आपको स्पेशल हंग कर्ट सैंडविच बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए आप फलों, मेवा और बीजों का इस्तेमाल करें। इससे आपको अतिरिक्त फाइबर के साथ-साथ पोषक तत्व मिलेंगे। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा महसूस करेगा। इसे बनाना भी बेहद आसान है। इस सैंडविच को घर के सभी सदस्य चाव से खाना पसंद करेंगे।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

2 कप दही, गाढ़ा
टेबल स्पून गाजर, कद्दूकस किया हुआ
टेबल स्पून गोभी, बारीक कटा हुआ
टी स्पून काली मिर्च, कुटी हुई
टेबल स्पून शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
टेबल स्पून कॉर्न, उबला हुआ
टी स्पून नमक
ब्रेड सफेद / भूरा

सबसे पहले दही से इस तरह बनाएं हंग कर्ड

अगर आपके पास हंग कर्ड नहीं है तो आप घर में रखे दही से भी इसे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक कपड़ा लें। इसमें 2 कप गाढ़ा दही डालें और कसकर बांध लें। कुछ घंटों बाद यह इस्तेमाल के तैयार हो जाएगा। इसे 2 घंटे के लिए या तब तक ठंडा करें जब तक दही सारा पानी छोड़ न दे और गाढ़ा न हो जाए। 2 घंटे के बाद, दही गाढ़ा और क्रीमी हो जाता है। आप वैकल्पिक रूप से ग्रीक योगर्ट का उपयोग भी कर सकते हैं। यह वेट लॉस के लिए अच्छा विकल्प है।

हंग कर्ड सैंडविच कैसे बनाएं?

इसे बनाने के लिए आप एगलेस मेयोनीज का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसे स्किप भी कर सकते हैं। एक बर्तन में हंग कर्ड लें। इसमें 2 टेबलस्पून गाजर, 2 टेबलस्पून गोभी, 2 टेबलस्पून शिमला मिर्च, 2 टेबलस्पून कॉर्न, ¼ टीस्पून काली मिर्च और ¼ टीस्पून नमक मिलाएं। सबकुछ अच्छी तरह मिलाएं और एक तरफ रख दें। इसके बाद 2 ब्रेड स्लाइस के किनारों को काटें। ब्रेड पर तैयार दही सैंडविच स्टफिंग के 2 टेबलस्पून फैलाएं। इसके बाद ब्रेड के एक और स्लाइस से ढकें और धीरे से दबाएं। आपका हंग कर्ड सैंडविच तैयार है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।