डिटर्जेंट का अधिक इस्तेमाल करने से कपड़े का रंग फीका पड़ने लगता है। कपड़ों की सफाई सर्फेक्टेंट नामक तत्व करता है जो गंदगी और तेल को साफ करने में मदद करता है। डिटर्जेंट में यही तत्व पाया जाता है। लेकिन डिटर्जेंट के बिना भी कपड़ों को साफ किया जा सकता है। कुछ नेचुरल उपाय हैं जो गंदे कपड़ों की सफाई में मदद कर सकते हैं।

अगर कपड़ों पर हल्की गंदगी और बदबू आ रही है तो इन साधारण चीजों के इस्तेमाल से साफ किया जा सकता है। आइए जानते हैं:

1- हल्के दाग और बदबू दूर करने के लिए
अगर कपड़े से पसीने की बदबू आ रही है तो इसे डिटर्जेंट से धोने के बजाए नींबू का इस्तेमाल करें। इसके लिए दाग पर थोड़ा सा नमक छिड़कर उस पर नींबू का रस डाल दें। कुछ देर तक रगड़ने से दाग निकल सकता है। साथ ही बदबू भी दूर हो सकती है।

Award Banner

2- बेकिंग सोडा दाग दूर कर सकता है
कपड़ों की बदबू को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है। पसीने या फिर सीलन की महक आ रही है तो आधा कप बेकिंग सोडा वाशिंग मशीन में डालकर कपड़ों को धो लें। इससे दाग हल्के हो सकते हैं और बदबू दूर हो सकती है।

3- बोरैक्स का इस्तेमाल
वाशिंग मशीन में बोरैक्स पाउडर डालकर कपड़े धो दें। इसके बाद पानी से दोबारा धो लें। इससे दाग और बदबू दोनों दूर हो सकती है।

4- वोदका
कपड़ों के हल्के दाग और बदबू को दूर करने के लिए वोदका का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक भगोने में पानी और वोदका को बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे बना लें और कपड़ों पर हल्का छिड़क दें। फिर हवा में सूखने दें।

5- हाइड्रोजन पेरॉक्साइड
सफेद कपड़ों से दाग छुड़ाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन स्मार्ट तरीका अपनाएं तो ये काफी आसान हो सकता है। इसके लिए 3 प्रतिशत वाला हाइड्रोजन पेरॉक्साइड काम आ सकता है। वाशिंग मशीन में एक कप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड डालकर कपड़े धो लें। इससे दाग हल्के होने के साथ ही बदबू की समस्या से राहत मिल सकती है।

6- तेल के दाग हटाने का तरीका
कपड़े से तेल का दाग हटाने के लिए बेबी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जहां पर तेल लगा हो, वहां पर टिश्यू रख दें। यह अतिरिक्त तेल को सोखने का काम करता है। इसके बाद प्रभावित जगह पर बेबी पाउडर छिड़क दें। करीब 30 मिनट बाद इसे साफ कर दें। इससे दाग हल्के हो सकते हैं।

7- स्याही के दाग हटाने का तरीका
सबसे कठिन काम होता है कपड़ों से स्याही या किसी गहरे दाग को हटाना। लेकिन रबिंग अल्कोहल की मदद से यह काम आसान हो सकता है। इसके लिए दाग के पीछे एक कागज की शीट रख दें और अल्कोहल में कॉटन बॉल डालकर रगड़ दें। सूखने के बाद दाग खत्म हो सकता है या हट सकता है।

डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।

Also Read
चिपचिपा और पीला हो गया है फर्श, पानी में ये 5 चीजें डालकर करें साफ