कभी नींबू पानी बनाने के लिए तो कभी दाल में खट्टापन लाने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी (Vitamin C), साइट्रिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और खनिज पाए जाते हैं। यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ हाइड्रेट रखने में मदद करता है। अक्सर लोग नींबू से रस निचोड़कर उसके छिलके को फेंक देते हैं। लेकिन आपको पता है आप नींबू के छिलकों को भी कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इससे जुड़ी ट्रिक्स जानकर इसे आजमाकर देख सकते हैं।

छिलके से बनाएं क्लीनर

नींबू के छिलके से आप क्लीनर बना सकते हैं। इसके लिए नींबू के छिलकों को एक जार में डालें। इसमें सफेद सिरका डालें। इसे 7 दिन के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ऐसा करने से आपका क्लीनर बनकर तैयार हो जाएगा। इससे आप बाथरूम, किचन और काउंटर को साफ कर सकते हैं। इसके साथ ही किचन की सिंक में आने वाली बदबू को कम करने में भी यह मदद कर सकता है।

छिलकों से बर्तन को करें साफ

नींबू के छिलके पर नमक डालकर आप तांबे-पीतल के साथ-साथ लोहे के बर्तन को साफ कर सकती हैं। इससे आपको बर्तनों का कालपन हटाने में मदद मिलेगी।

एयर फ्रेशनर बनाएं

नींबू के छिलके से आप प्राकृतिक एयर फ्रेशनर बना सकते हैं। इसके लिए छिलकों को बर्तन में डालें। उसमें थोड़ी दालचीनी डालें। साथ में लौंग भी एड करें। थोड़ा सा पानी डालकर सभी चीजों को उबाल लें। ऐसा करने से आपका फ्रेशनर बनाकर तैयार हो जाएगा।

स्वाद बढ़ाने के लिए पाउडर बनाएं

नींबू के छिलकों को सुखाकर आप पाउडर भी बना सकते हैं। इसके लिए नींबू के छिलकों को छाव में सुखा लें। फिर इन्हें पीसकर स्टोर कर लें। इसे आप सलाद या अपने पसंदीदा ड्रिंक में डालकर सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। यह जानकारी पेशेवर सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।