Tips to Style Ajrakh Saree: भारतीय परंपरा और संस्कृति में साड़ी बहुत अहम मानी जाती है। समय के साथ इनके फैब्रिक, प्रिंट और डिजाइन में कई बदलाव आए हैं। लेकिन आज भी इन्हें पहनना पसंद किया जाता है। यही वजह है कि अब साड़ी सिर्फ त्योहारों या पारंपरिक मौके पर ही नहीं बल्कि ऑफिस, फैमिली फंक्शन, शादी, पार्टी और कैजुअल आउटिंग जैसे मौके पर इसे पहना जाता है।

इन्हीं खूबसूरत साड़ियों में अजरख प्रिंट साड़ी भी शामिल है, जो अपने आकर्षक प्रिंट, रंग और डिजाइन के लिए जानी जाती है। अगर आप अजरख प्रिंट साड़ी पहनने का प्लान कर रही हैं, तो इसे सही ब्लाउज, ज्वेलरी, फुटवियर और एक्सेसरीज के साथ पेयर करें। आइए जानते हैं इस साड़ी को स्टाइल करने के तरीके।

अजरख प्रिंट साड़ी की खासियत

अजरख गुजरात और राजस्थान की प्रसिद्ध पारंपरिक हैंड-ब्लॉक प्रिंटिंग कला है। इसे जियोमेट्रिक पैटर्न, गहरे रंगों और यूनिक डिजाइन के साथ तैयार किया जाता है, जिन्हें बनाने में कई दिन लग जाते हैं। अजरख प्रिंट साड़ियां पारंपरिक शिल्प और आधुनिक फैशन का खूबसूरत मेल मानी जाती हैं। इसे बनाने के लिए बारीक तकनीक और पुराने तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से इसकी एक खास पहचान है। पारंपरिक अजरख प्रिंट साड़ी में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है।

स्टाइल करने का तरीका

अजरख प्रिंट साड़ी को आप अलग-अलग मौके पर अपनी पसंद के अनुसार स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो साड़ी के साथ लॉन्ग जैकेट, शॉर्ट जैकेट या हल्का श्रग स्टाइल कर सकती हैं। क्लासिक लुक के लिए साड़ी को सिंपल तरीके से ड्रेप करें और साथ में ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, जूतियां और जूट बैग के साथ पेयर करें। वहीं शादी या किसी खास मौके पर अजरख प्रिंट साड़ी के साथ पोटली बैग, स्टेटमेंट ज्वेलरी और मेकअप से अपना लुक को पूरा कर सकती हैं।

साड़ी के साथ ब्लाउज डिजाइन आइडियाज

अजरख प्रिंट साड़ी के साथ सही ब्लाउज लुक को ज्यादा आकर्षक बना सकता है। साड़ी के बॉर्डर या प्रिंट से मेल खाता ब्लाउज ज्यादा आकर्षक लुक दे सकता है। इसके अलावा आप व्हाइट, ब्लैक और इंडिगो कॉटन ब्लाउज को भी पेयर कर सकती हैं। प्लेन ब्लैक, हॉल्टर नेक, डीप वी नेक, कॉर्सेट ब्लाउज और स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न टच देने में मदद कर सकते हैं।

ज्वेलरी का चुनाव

अवसर या मौके के अनुसार साड़ी के लिए ज्वेलरी चुनना ज्यादा बेहतर रहेगा। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी और बेल्ट को पेयर किया जा सकता है। जूती और कोल्हापुरी चप्पल इस साड़ी के साथ अच्छी लग सकती है।

दिन के समय जूट फ्लैट्स, ऑक्सीडाइज्ड झुमके, प्लेन टोटे बैग और बिंदी के साथ अपने लुक को एलिगेंट और सुंदर बना सकती हैं। रात के लिए आप अजरख प्रिंट साड़ी के साथ बोल्ड सिल्वर ज्वेलरी, एम्ब्रायडरी जूती और क्लच के साथ लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इसके अलावा लेयर्ड नेकलेस और ब्रेसलेट लुक को अट्रैक्टिव बना सकते हैं।