घर में रखें फर्नीचर में अगर दीमक लग जाए तो वो कितना भी महंगा और मजबूत क्यों न हो कुछ ही दिनों में खऱाब होने लगता है। दीमक किसी भी फर्नीचर को धीरे-धीरे खोखला कर देती है। यहां तक की दीवारों पर भी यह मिट्टी जैसी संरचना में लंबी-लंबी लाइनें बना देती है। दरवाजे, पलंग, खिड़की, अलमारी इनका ठिकाना होती हैं। यूं तो मार्केट में Dimak Pest Control treatment के लिए कई तरह के साधन मौजूद हैं। लेकिन अगर आप इनके ऊपर पैसा नहीं खर्च करना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर देख सकते हैं। इनसे अगर आपको मदद मिलती है तो आपका खर्चा होने से बच जाएगा।
नमक और नींबू
घर से दीमक को हटाने के लिए आप नमक और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए यह दीमक से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है। इसका घोल बनाने के लिए स्प्रे बॉटल में नींबू का रस और नमक डालें। हल्का सा पानी मिलाएं। तैयार घोल को दीमक प्रभावित जगहों पर छिड़कें।
नीम का तेल
दीमक को भगाने के लिए नीम के तेल का इस्तेमाल करें। नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। यह दीमक के अंडों को नष्ट करने में मदद कर सकते हैं। इसे रुई या फिर ब्रश की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। इसके अलावा नीम के पत्तों को पीसकर पेस्ट बनाकर भी लगा सकती हैं।
बोरिक पाउडर
दीमक से छुटकारा पाने के लिए आप बोरिक पाउडर का यूज कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए बोरिक पाउडर को चीनी और आटे के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसको दीमक वाले जगह पर लगाएं। बच्चों और पालतू जानवरों से इसको दूर रखें।
सिरका और नींबू
सिरका और नींबू का इस्तेमाल करके भी आप दीमक को हटा सकते हैं। दोनों को बराबर मात्रा में लें और सीधे दीमक वाली जगह पर छिड़कें। इन दोनों का एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल असर दीमक को भगाने में मदद करता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। यह जानकारी पेशेवर सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
