Facial hair ko kaise hataye: चेहरे पर अनचाहे बाल यानी फेशियल हेयर लड़कियों के खूबसूरती को कम करने का काम करते हैं। किसी के होंठों के ऊपर तो किसी के ठुड्डी या जॉलाइन पर बाल ज्यादा होते हैं। हार्मोन्स के गड़बड़ होने या फिर ज्यादा तनाव की वजह से भी किसी-किसी के पूरे चेहरे पर बाल निकलने लगते हैं। कुछ लोग इससे छुटकारा पाने के लिए हेयर रिमूवल करवाता है तो कोई इलेक्ट्रोलाइसिस करवाता है। थ्रेडिंग, वैक्सिंग, एपिलेटिंग और शेविंग से भी बाल हटवाए जाते है। इन सब के बजाय आप घरेलू उपाय अपनाकर भी अनचाहों के बालों से निजात पा सकते हैं।

बेसन और हल्दी का पैक

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप बेसन और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने दें। हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसको निकालें। यह प्रक्रिया आप एक सप्ताह में दो से तीन बार कर सकते हैं।

कच्चे पपीते

कच्चे पपीते से भी आप अनचाहे बालों को हटा सकते हैं। इसमें एंजाइम होते हैं जो बालों की जड़ों को कमजोर करते हैं। इसमें हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें। इसे आप एक हफ्ते में 1-2 बार एप्लाई करे।

चीनी और नींबू का स्क्रब

आप चेहरे पर चीनी और नींबू का स्क्रब भी लगा सकते हैं। दरअसल, चीनी में प्राकृतिक एक्सफोलिएंट होता है, जो बालों को आसानी से हटाने में मदद करता है। चीनी को नींबू के रस में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। अब चेहरे पर इसको लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब हल्के हाथों से इसको स्क्रब करें। इससे चेहरे के बाल साफ तो होते ही हैं, साथ ही साथ त्वचा पर भी निखार आता है।

दलिया और केला

एक पके केले के साथ दो बड़े चम्मच ओटमील, जो एक प्रभावी प्राकृतिक एक्सफोलिएंट है, मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर गोलाकार गति में लगाएं। 15 मिनट तक मसाज करते रहें और धीरे-धीरे चेहरे को पानी से धो लें।

आलू और मसूर की दाल का पैक

अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप चेहरे पर आलू और मसूर की दाल का पैक लगा सकते हैं। आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं और मसूर की दाल बालों को कमजोर बनाने में मदद करती है। इसको तैयार करने के लिए एक कटोरी रातभर भिगोई हुई मसूर दाल को पीसकर उसमें कद्दूकस किया हुआ आलू, एक चुटकी हल्दी और नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद रगड़कर हटाएं।

मेथी

पानी में भिगोये मेथी और मूंग की बराबर मात्रा को बारीक पीस लें। इस पेस्ट से ठुड्डी और चेहरे पर मसाज करें। 30 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। एक गीले कपड़े से पोंछ लें। आगे पढ़िएः हर साड़ी के साथ जचेंगे ब्लाउज की ये 40+ स्टाइलिश बाजू डिजाइन, बदल जाएगा पूरा लुक लोग पूछेंगे कहां से बनवाया?

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। यह जानकारी पेशेवर सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।