Aata dal chawal me ghun lagne se kaise bachaye: आटा हो या दाल-चावल लंबे समय तक इन्हें स्टोर करने से घुन या छोटे-छोटे कीड़े पनपने लगते हैं। बारिश या गर्म मौसम में ये समस्या ज्यादा होती है। ऐसे में इन्हें सुरक्षित रखने के लिए कुछ लोग बाजार में मिलने वाली केमिकल वाली दवाइयां इनमें डाल देते हैं। यह बहुत असुरक्षित तरीका है। इनसे कीड़े तो मर जाते हैं लेकिन कहीं न कहीं इसका असर खाने की चीजों की गुणवत्ता पर भी पड़ता है। आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपना सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से।
नीम की पत्तियां
आटा-दाल और चावल में घुन लगने से बचाने के लिए आप नीम की पत्तियां भी डाल सकते हैं। सबसे पहले पत्तियों को धोकर साफ कर लें। फिर इन्हें धूप में रख दें। बाद में किसी कपड़े में बांधकर आटा, चावल या दाल के डिब्बे में रख दें।
लौंग डालें
दाल हो या चावल या फिर आटा इन्हें लंबे समय तक कीड़ों या घुन से बचाने के लिए आप लौंग का यूज भी कर सकते हैं। जब आप इन्हें डिब्बों में स्टोर करें तो सबसे पहले तले में लौंग डाल दें। फिर आटा, दाल, चावल जो भी है उसे डिब्बे में डालें। बीच में फिर लौंग डाल दें। ऊपर से फिर इन चीजों को स्टोर कर लें। ऐसा करने से घुन या कीड़े नहीं लगेंगे।
नमक की पोटली रखें
आटे में घुन या कीड़े न पड़े इसके के लिए जब भी आप बाजार से आटा लेकर आएं तो उसमें खड़ा नमक कपड़े की छोटी सी पोटली में बांधकर रख दें। इसकी बजाए आप आटे में दो से तीन चम्मच नमक भी डालकर रख सकते हैं। इससे घुन या कीड़े होने की संभावना कम हो जाती है।
तेजपत्ता रखें
आटा, दाल या चावल को घुन से बचाने के लिए आप उसमें तेजपत्ता रख सकते हैं। इसे डिब्बे में डालकर रखने से इसकी खुशबू से घुन पनप नहीं पाते और आटा समेत बाकी चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
माचिस की तीली
माचिस की तीली में सल्फर होता है। ऐसा बताया जाता है कि अनाज के पास माचिस की तीली रखने से घुन या कीड़े नहीं लगते हैं। इसके अलावा आप बिना छिले लहसुन रख सकते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। यह जानकारी पेशेवर सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
