घर को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए आपको हमेशा नए फर्नीचर, नया पेंट या महंगे मेकओवर की जरूरत नहीं होती। कभी-कभी रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों को बदलने या उन जगहों पर ध्यान देने से भी काफी फर्क पड़ सकता है, जिनका आप ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। अगर आपको पुराना लुक बोरिंग लग रहा है, तो कम बजट में भी घर का मेकओवर किया जा सकता है। बजट फ्रेंडली बदलाव और विजुअल अपील पर ध्यान देकर घर के लुक को बदला जा सकता है।

इस विषय पर इंडियन एक्सप्रेस ने क्युमिन कंपनी (Cumin Co.) की को-फाउंडर निहारीका जोशी और उदिति लेखी (Niharika Joshi and Udit Lekhi) से बात की। उनके अनुसार अगर आपके पास 5 हजार का बजट है, तो यहां बताए गए तरीकों से घर का मेकओवर किया जा सकता है।

किचन के सामान को अपग्रेड करें

आपकी किचन उन जगहों में से एक है जहां पर छोटे-मोटे बदलाव किए जा सकते हैं, जो आसानी से नजर आते हैं। रोजाना की जरूरी चीजों को छिपाने की बजाय ऐसी चीजें चुनें जो काम की भी हों और दिखने में भी अच्छी लगें। जोशी और लेखी के अनुसार 5 हजार रुपए में किए गए छोटे और सही ढंग से चुने गए अपग्रेड्स किसी भी जगह को बेहतर और आकर्षक बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि किचन में हैंडक्राफ्टेड चॉपिंग बोर्ड, आकर्षक चाकू या स्टेटमेंट डच ओवन रखें। इन्हें ओपन शेल्फ या काउंटरटॉप पर रख सकते हैं। ये चीजें काम की तो होती ही हैं, साथ ही सजावट में भी मदद करती हैं।

किचन पर ध्यान दें

जब आपके पास सीमित बजट हो तो, उन चीजों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए जो रोजाना इस्तेमाल होती हैं। जोशी और लेखी के अनुसार किचन की सजावट घर को सजाने में सबसे अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि ग्राहक न सिर्फ इस बारे में सोच रहे हैं कि उनकी जगह कैसी दिखती है, बल्कि इस बात को लेकर भी वे ज्यादा जागरूक हैं कि वे अपने घर में क्या चीजें लाते हैं। उन चीजों का उनके लाइफस्टाइल पर क्या असर पड़ता है।

घर को अपग्रेड करने के टिप्स (फोटो सोर्स: Magnific)

स्टाइलिश और काम आने वाली चीजें चुनें

घर की सजावट को बेहतर बनाने वाली चीजें सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होनी चाहिए। इसलिए ऐसे किचनवेयर खरीदें जो दिखने में अच्छे हों और काम के भी हों। ऐसी चीजें खरीदें जो बिना जगह घेरे घर की खूबसूरती को बढ़ा सके। जोशी और लेखी के अनुसार लोग अब दिखावटी चीजों से ज्यादा सेहतमंद, ज्यादा टिकाऊ और सोच-समझकर डिजाइन किए गए विकल्पों में दिलचस्पी ले रहे हैं।

टिकाऊ चीजों में इन्वेस्ट करें

अगर आप अपने 5 हजार के बजट का कुछ हिस्सा किचन अपग्रेड में खर्च कर रहे हैं, तो इसके लिए सस्ती चीजों की बजाय ऐसी चीजों को चुनें जो लंबे समय तक चलें। जोशी और लेखी ने बताया कि इनेमल्ड कास्ट (enamel cast iron) आयरन जैसी चीजें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इन बर्तनों के ऊपर चीनी मिट्टी की परत चढ़ाई जाती है। ये बर्तन लंबे समय तक चलने की क्षमता और आकर्षक लुक देते हैं।

रोजमर्रा की चीजों को बनाएं सजावट का हिस्सा

कम बजट में घर का मेकओवर करने के लिए काम की चीजों को छिपाने की बजाय उन्हें सामने रख सकते हैं। अच्छे डिजाइन वाले चॉपिंग बोर्ड, खाना पकाने के बर्तन, चाकू का सेट किचन की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। जोशी और लेखी के अनुसार ऐसे प्रोडक्ट चुनें जो रोजमर्रा के कामों को बेहतर बनाएं और साथ ही लंबे समय तक फायदा भी दें।