Malai se ghee kaise nikale: चाय-कॉफी बनाने से लेकर बच्चों को पिलाने तक के लिए दूध हर में लिया जाता है। ऐसे में दूध के ऊपर पड़ने वाली मलाई को फ्रिज में इकट्ठा करके आप उससे शुद्ध घी बना सकते हैं। इसके लिए आप दादी-नानी के नुस्खे आजमा सकते हैं, ताकि आप काम आसान हो जाए। सही तापमान, मथने का तरीका और समय का ध्यान रखकर घी की मात्रा और गुणवत्ता दोनों बढ़ाई जा सकती हैं। यहां हम जानें इसके स्टेप्स।
मलाई से घी निकालने का आसान तरीका
शुद्ध घी बनाने के लिए सबसे पहले करीब 10 से 15 दिन की मलाई को फ्रिज में इक्कठ्ठा कर लें। बाहर रखने पर यह खराब हो सकती है। जब भी आपको मलाई से घी निकालना हो तब फ्रिज से मलाई को निकालें। इसके बाद कढ़ाई में उसे डालकर हल्का गर्म करें। फिर उसमें दही डालकर उसे जमने के लिए रख दें। फिर इसे थोड़ा-थोड़ा करके मिक्सी में डालकर घुमाएं।
जरूरत के अनुसार ठंडा पानी डालें। साथ में बर्फ के टुकड़े डालना न भूलें। मिक्सी में चलाने पर मलाई पर जल्दी मक्खन आ जाता है। आप चाहें तो इसे रई की मदद से भी चला सकती हैं। इसमें ज्यादा समय लगेगा। मक्खन को किसी बर्तन में एकत्रित कर लें। इसमें से एक्ट्रा पानी को निकाल दें।
फिर कढ़ाई में इसे गर्म करने के लिए रख दें। शुरूआत में इसे ज्यादा चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जब ये बनने पर आए तो इसे लगातार चलाएं नहीं तो घी जल सकता है। जब घी अलग हो जाए तो गैस बंद कर दें। छलनी की सहायता से छान कर किसी डिब्बे में स्टोर कर लें। आपका दानेदार देसी घी तैयार है।
मलाई से घी निकालने के आसान स्टेप्स
दूध उबालने के बाद ऊपर जमने वाली मलाई को एक साफ डिब्बे में इकट्ठा करें। जब पर्याप्त मलाई जमा हो जाए, तो उसे ब्लेंडर या हैंड चर्नर से मथें जब तक वह मक्खन और मट्ठा में विभाजित न हो जाए। मट्ठा निकाल दें, जिससे सिर्फ मक्खन बच जाए।
एक भारी तले की कड़ाही में मक्खन को मध्यम आंच पर गरम करें। मक्खन पहले पिघलेगा, फिर बुलबुले बनने लगेंगे। जब घी सुनहरा हो जाए और उबलना कम हो जाए, तो गैस बंद करें। एक महीन कपड़े (मुसल) या चलनी से छानकर घी को एयरटाइट जार में भर लें।
दही से मक्खन निकालने का तरीका | Dahi se ghee kaise nikale
दही से भी आप मक्खन निकाल सकते हैं। इसके लिए दही को फ्रिज में स्टोर करें। जब इससे घी निकालना हो तब बाउल में इसे डालें। फिर इसे चम्मच से मिक्स कर दें। फिर इसे मिक्सर जार में डालें। दही ठंडा नहीं है तो उसमें बर्फ के टुकड़े डाल दें। मिक्सर जार को ब्रेक दे देकर चलाएं। कुछ ही मिनटों में दही के ऊपर मक्खन आ जाएगा। इसे बाहर निकाल लें। आपका मक्खन तैयार है।
