Gud Moongfali Ki Chikki Recipe: दिन में कई बार अक्सर हमारा कुछ मीठा खाने का मन करता है। ऐसे में चॉकलेट या मिठाई के अलावा आप कुछ हेल्दी भी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आप घर पर गुड़ और मूंगफली से स्वादिष्ट चिक्की बना सकते हैं। इसे लोग गुड़ पट्टी भी कहते हैं। यूं तो यह बड़ी आसानी से आपको बाजार में मिल जाएगी। लेकिन कई बार बाजार में गुड़ के साथ-साथ चीनी भी इसमें डाल दी जाती है। वहीं बहुत ज्यादा सफाई से इन्हें नहीं बनाया जाता है। ऐसे में आप शुद्धता के साथ घर में इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसे लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है।
सबसे पहले मूंगफली को करे रोस्ट
चिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आपको मूंगफली को देसी घी डालकर हल्का रोस्ट करना है। इस दौरान गैस को स्लो रखें। तेज आंच पर यह जल जाएंगी और स्वाद बिगड़ जाएगा। इसके लिए किसी पैन या कढ़ाई में घी डालें और जरूरत अनुसार मूंगफली को इसमें डालकर हल्की आंच पर रोस्ट करें। रोस्ट करने से पहले आप मूंगफली की लाल छिलके को हल्का-हल्का हटा भी दें।
गुड़ के मिश्रण को ऐसे करें तैयार
चिक्की बनाने के लिए अब आपको गुड़ के मिश्रण को तैयार तकरना है। अगर की इसकी चाशनी परफेक्ट बनेगी तो चिक्की बेहद स्वादिष्ट बनेंगी। न तो यह बनाने में टूटेंगी और न ही बाद में सख्त होंगी। इसके लिए आप यह स्टेप्स फॉलो करें।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
गुड़- 200 ग्राम
पानी- 100 ग्राम
इलायची- 8
देसी घी- 4 चम्मच
चिक्की के लिए चाशनी कैसे तैयार करें?
गुड़ की चाशनी बनानेके लिए सबसे पहले एक बर्तन में गुड़ के टुकड़े लें। उसमें पानी मिलाकर हल्की आंच पर चाशनी बनने के लिए रख दें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें। चाशनी में जब उबाल आ जाए तो इसे गाढ़ा होने तक पकाएं। चाशनी गाढ़ी हो जाए तो अंगूठे और उंगली के बीच चिपका कर देख लें। अगर दोनों आपस में चिपक जाएं तो बस आपकी एक तार की चाशनी तैयार है।
कैसे बनाएं गुड़-मूंगफली चिक्की?
जब गुड़ पक जाए तो भूनी हुई मूंगफली और तिल को डालकर कुछ देर के लिए पकाएं। साथ ही साथ किसी बर्तन या थाली को घी से ग्रीस करके तैयार कर लें। फिर बर्तन में चिक्की के मिश्रण को डालकर अच्छे से पतला फैला दें। इसे ठंडा होने दें। फिर चाकू की मदद से काट लें। ठंडा होने के लिए कुछ देर छोड़ दें। बस आपकी गुड़ और मूंगफली की चिक्की तैयार है।
