Neem ki khad kaise banaye: गार्डनिंग का शौक बहुत सारे लोगों को होता है। कोई घर में फल-फूल के पौधे लगाते हैं तो कोई हरी सब्जियां उगाते हैं। ऐसे में उन्हें एक समस्या से कई बार रूबरू होना पड़ता है वो है पेड़-पौधों में कीड़े लगना। सफेद चिपचिपे मिलीबग हों या पत्तियों को सुखाने वाले एफिड्स ऐसे होते हैं कि धीरे-धीरे पूरे बगीचे बर्बाद कर देते हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घर में नीम के पत्तों से प्राकृतिक कीटनाशक बना सकते हैं। इससे आपको काफी मदद मिलेगी। किसी भी समस्या के लिए कृषि वैज्ञानिक या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
कीट नियंत्रण के लिए करें नीम और काली मिर्च का इस्तेमाल
कीटों को नियंत्रित करने के लिए आप नीम और काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम में एज़ाडिराक्टिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो कीटों की वृद्धि में बाधा डालता है, जबकि काली मिर्च की तीखी सुगंध कीटों को रोकने में अतिरिक्त भूमिका निभाती है।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 मुट्ठी नीम की पत्तियां (या 2 चम्मच नीम का तेल)
1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 लीटर पानी
4–5 बूंद लिक्विड साबुन (चिपकने के लिए)
इस तरह करें तैयार
पानी में नीम की पत्तियों को रातभर भिगो दें। इसकी बजाय आप करीब 10 मिनट पत्तों को उबाल भी सकते हैं। फिर इसे छान लें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर मिलाएं। इसके बाद इसमें 4–5 बूंद लिक्विड साबुन डालकर अच्छे से मिक्स करें। आपका मिश्रण तैयार है। इसे स्प्रे बोतल में भर लें। शाम के समय पौधों की पत्तियों के ऊपर-नीचे स्प्रे करें। हफ्ते में 1–2 बार उपयोग कर सकते हैं।
नीम तेल, बेकिंग सोडा मिलाकर बनाएं कीटनाशक
इसे बाने के लिए 1 लीटर पानी लें। इसमें 1 ढक्कन शुद्ध नीम तेल डालें। फिर 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। साथ ही 10 बूंदें ऑर्गेनिक हैंडवॉश डालें। घोल तैयार है। पत्तियों के ऊपरी हिस्से के साथ-साथ उनके निचले हिस्से पर भी स्प्रे करें।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी और कृषि की पारंपरिक पद्धतियों पर आधारित है। नीम का उपयोग करते समय सही मात्रा का ध्यान रखें ताकि पौधों को नुकसान न हो। किसी भी समस्या के लिए कृषि वैज्ञानिक या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
