त्योहार आते ही घरों में मीठा बनाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कई लोग बाजार से मावा खरीदने की बजाय घर पर ही दूध लेकर इसे तैयार करते हैं। जिससे गुलाब जामुन, लड्डू, बर्फी और कई तरह की डिश बनाई जाती हैं। हालांकि घर पर मावा बनाने में काफी समय लगता है और कई बार त्योहार के समय यह काम झंझट वाला भी लगता है। ऐसे में आप घर पर बिना मावे के भी मिठाई बना सकते हैं। दरअसल हम आपको ऐसी ही रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसमें मावा की जगह मिल्क पाउडर का इस्तेमाल किया जाएगा। इस मिठाई को आप कम समय में आसानी से घर पर बना सकते हैं और मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।
घरों में दिवाली के मौके पर तरह-तरह की मिठाइयां और स्नैक्स बनाए जाते हैं। अगर आप कुछ आसान और बिना मावे के बनने वाली मिठाई की रेसिपी देख रहे हैं, तो केसर पिस्ता मिल्क लड्डू बना सकते हैं। इसकी रेसिपी यहां शेयर की गई है, जिसे आप ट्राई कर सकते हैं।
सामग्री
मिल्क पाउडर- 2 कप
चीनी- 1/2 कप
पिस्ता- 1/4
मिल्क पाउडर – 1 कप
घी- 1 चम्मच
केसर – एक चुटकी
इलायची- 2
फूड कलर
पिस्ता और बादाम- सजावट के लिए
केसर पिस्ता मिल्क लड्डू बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बाउल में मिल्क पाउडर लें। इसमें मीठे के लिए आधा कप चीनी और एक कप दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। दूध को उबालकर ठंडा होने के बाद ही इस्तेमाल करें। इस बैटर साइड में रख दें। अब मिक्सर जार लें और इसमें पिस्ता डालकर अच्छी तरह पीस लें। अब पैन को गैस रखें और इसमें घी डालें। इसके बाद पैन में मिल्क पाउडर का मिश्रण डालें। साथ ही इसमें केसर और इलायची को कूटकर डाल दें। इससे लड्डू में अच्छा रंग आएगा। मीडियम आंच पर चम्मच की मदद से इसे लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण सतर पर चिपके न।
इसे तब तक चलाते रहना है, जब तक यह गूंथे हुए आटे की तरह न हो जाए। धीरे-धीरे मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा और पैन को छोड़ने लगेगा। अगर आप चाहें तो इसमें फूल कलर डाल सकती हैं और अच्छी तरह मिक्स कर लें। मिश्रण तैयार हो जाए तो गैस को बंद कर दें। जब यह मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तो इसे हाथों से अच्छी तरह मिक्स कर करके सॉफ्ट आटा तैयार कर लें। अब पिस्ता के पाउडर में लगभग 1/4 कप लड्डू का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
अब पिस्सा और लड्डू के मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर तैयार कर लें। इसके बाद लड्डू का बॉल लें और इसके अंदर पिस्ता का बॉल रखकर ढक दें और लड्डू का आकार दें। इसी तरह आप सारे केसर पिस्ता लड्डू तैयार कर सकते हैं। अब सजावट के लिए कद्दूकस किया हुआ पिस्ता और बादाम डाल दें। इस तरह मिनटों में आप बाजार जैसे केसर पिस्ता लड्डू बना सकते हैं।
