सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा और रूखापन त्वचा की नमी छीन लेते हैं, जिसके कारण स्किन डल और बेजान नजर आने लगती है। वहीं, कई लोग इस तरह की समस्या से राहत पाने के लिए तरह-तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं।

ऐसे में अगर आप भी डल स्किन की समस्या से परेशान हैं, तो घर पर ही आसानी से होममेड नाइट क्रीम तैयार कर सकते हैं। आप इसे कम खर्चे में भी बना सकते हैं। इससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है। दरअसल, घर पर बनी नाइट क्रीम नेचुरल होती है और इससे स्किन पर किसी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा भी कम होता है।

होममेड नाइट क्रीम बनाने की सामग्री

2 चम्मच एलोवेरा जेल
1 चम्मच नारियल तेल
1 चम्मच ग्लिसरीन
विटामिन E कैप्सूल

होममेड नाइट क्रीम कैसे बनाएं?

होममेड नाइट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें एलोवेरा जेल, नारियल तेल, ग्लिसरीन और विटामिन E कैप्सूल से कुछ बूंदें डालें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। चाहें तो इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं।

चेहरे पर नाइट क्रीम कैसे लगाएं?

इस क्रीम को लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। इसके बाद सोने से पहले हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर इस क्रीम की मसाज करें। हालांकि, इस दौरान अधिक मात्रा में क्रीम का उपयोग न करें। नियमित रूप से इसका उपयोग करने से त्वचा में नमी बनी रहती है और ड्राईनेस की समस्या दूर होती है।

होममेड नाइट क्रीम लगाने के फायदे

होममेड नाइट क्रीम लगाने से स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है। इसमें मौजूद एलोवेरा त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन देता है। वहीं, नारियल तेल स्किन को गहराई से पोषण पहुंचाता है। ग्लिसरीन त्वचा की नमी को लॉक करने में मदद करता है, जिससे चेहरा मुलायम और फ्रेश नजर आता है।