Raat ke bache chawal se dosa kaise banaen: चावल हर घर में लोग खाना पसंद करते हैं। इसे कितना भी नाप-तौल के बना लिया जाए लेकिन ये अक्सर घर में बच ही जाते हैं। ऐसे में उन्हें दोबारा गर्म करके खाने की बजाय आप उससे नाश्ते में क्रिस्पी डोसा बना सकते हैं। इससे आपको स्वाद के साथ-साथ हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन मिल जाएगा। आइए जानें इसे बनाने का तरीका।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
रात के बचे हुए एक कटोरी पके चावल
आधी कटोरी दही
चुटकीभर बेकिंग सोडा
एक कटोरी चावल का आटा
आधी कटोरी गेंहू का आटा
1 छोटा चम्मच जीरा
नमक स्वादानुसार
एक कप पानी
सबसे पहले चावलों में दही, चावल का आटा, गेंहू का आटा और नमक के साथ पानी डालकर अच्छी पीस लें। तब इस मिश्रण में थोड़ा सा बेंकिग सोडा और जीरा मिला दें। इसके बाद तवे को धीमी आंच पर गरम करें। इसपर मिश्रण फैलाएं। दोनों तरफ पलटकर सेंके। गरमा-गरम सर्व करें।
बचे हुए चावलों से बना सकते हैं ये भी चीजें
अक्की रोटी या पराठा
यह कर्नाटक की एक लोकप्रिय रेसिपी है। इसे आप बचे हुए चावलों से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए मिक्सिंग बाउल में चावल का आटा, पके हुए चावल का पेस्ट, कटे हुए प्याज, धनिया पत्ती और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें। इसके बाद थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि आटा नरम और फैलाने योग्य हो जाए। फिर बेलकर गोल डिस्क बना लेंष तवे पर तेल छिड़कें। दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। फिर तवे से उतार लें। गरमागरम परोसें।
वेजिटेबल कटलेट
बचे हुए चावल से आप वेजिटेबल कटलेट बना सकते हैं। इसमें कटी हुई प्याज, हरा धनिया, कद्दूकस की हुई गाजर और चुकंदर, मसला हुआ आलू, भीगी हुई ब्रेड, टमाटर का रस, हरी मिर्च, मिर्च पाउडर, बेसन, कॉर्न फ्लोर, नमक और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर दोनों तरफ से गैस पर पका लें।
