बदलते मौसम में तापमान और हवा की नमी में अचानक परिवर्तन होता है, जिससे त्वचा की प्राकृतिक नमी कम हो सकती है। इसके अलावा तेज केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल, गलत आदतें और गरम पानी का इस्तेमाल भी इसकी वजह हो सकते हैं। यही वजह है कि चेहरे की त्वचा रूखी और बेजान नजर आ सकती है। ऐसे में त्वचा का ख्याल रखने के लिए एलोवेरा बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से यह त्वचा की नमी को बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है। इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। अगर आपको एलोवेरा जेल से एलर्जी है या किसी भी तरह की त्वचा संबंधित समस्या है, तो इसे रूटीन में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आप भी बदलते मौसम में रूखे और बेजान चेहरे के लिए प्राकृतिक तरीके खोज रही हैं, तो एलोवेरा जेल को स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का तरीका और लगाने से पहले जुड़ी सावधानियां।
सबसे पहले चेहरे को साफ करें
रोजाना जब भी हम घर से बाहर निकलते हैं, तो हमारा चेहरा धूल, मिट्टी, धूप और प्रदूषण के संपर्क में आता है। जिसकी वजह से त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है। ऐसे में बार-बार मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने पर भी ज्यादा फर्क नजर नहीं आता है। इसलिए त्वचा की नमी को बदलते मौसम में भी बरकरार रखने के लिए एलोवेरा को स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले चेहरे को फेस वॉश से अच्छी तरह साफ कर लें। इससे त्वचा की गंदगी और अतिरिक्त तेल साफ हो जाएगा।
ताजा एलोवेरा इस्तेमाल करें
अब एलोवेरा के पौधे से ताजा पत्ता तोड़ लें। इसके बाद इसे धोकर एलोवेरा जेल निकालकर बाउल में रख लें। ध्यान रखें कि एलोवेरा जेल फ्रेश हो। एलोवेरा का पौधा घर पर आसानी उग सकता है। इसे आप कहीं भी रख सकते हैं और रोजाना फ्रेश इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप घर पर नहीं लगा सकते हैं, तो बाजार से भी एक्सपर्ट की सलाह पर एलोवेरा जेल खरीद सकती हैं।
इस तरह करें अप्लाई
एलोवेरा जेल चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको जलन या किसी भी तरह की असहजता महसूस हो रही है, तो इसे न लगाएं। अब एलोवेरा जेल से चेहरे पर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें। पूरे चेहरे पर करीब 1 या 2 मिनट के लिए एलोवेरा जेल से मसाज करें। इसे लगाने के बाद चेहरे को करीब 10 से 15 ऐसे ही छोड़ दें। इस तरह एलोवेरा जेल त्वचा के अंदर तक पहुंचकर नमी को लॉक करने में मदद कर सकता है।
त्वचा की नमी बनाए रखने में मददगार
अगर आपकी त्वचा ज्यादा रूखी है, तो एलोवेरा को रातभर भी लगाकर रख सकती हैं। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें। इस तरीके को आप हफ्ते में तीन से चार बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे त्वचा हाइड्रेटेड रह सकती है और मुलायम नजर आ सकती है।
हालांकि ध्यान रखें कि एलोवेरा जेल को ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल न करें। इसका इस्तेमाल हमेशा फ्रेश करें और अगर आपने पत्ते से एलोवेरा जेल निकालकर रख दी है, तो ये खराब हो सकती है। नियमित रूप से त्वचा पर एलोवेरा इस्तेमाल से फर्क नजर आ सकता है। खासतौर पर बदलते हुए मौसम में एलोवेरा त्वचा को अंदर तक पोषण देने और चेहरे को फ्रेश रखने में मदद कर सकता है।
ध्यान रखें ये बातें
एलोवेरा जेल त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। हालांकि हर किसी की त्वचा अलग-अलग होती है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। एलोवेरा जेल को हाथों के पीछे की स्किन या कान के पीछे लगाकर चेक कर सकते हैं। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो रही है, तो इसे लगाने से बचें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो एलोवेरा जेल लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। किसी भी तरह का बदलाव या घरेलू नुस्खा अपनाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
