डार्क सर्कल्स को पूरी तरह खत्म करना मुश्किल है, लेकिन मेकअप से उन्हें छिपाना आसान है। चेहरा चाहें कितना भी खूबसूरत हो अगर डार्क सर्कल्स हैं तो इससे आपका पूरा लुक खराब दिख सकता है। कई लोग आंखों के नीचे काले निशानों को छुपाने के लिए ज्यादा कंसीलर लगा लेते हैं, लेकिन सही तकनीक न अपनाने पर मेकअप केकी दिख सकता है।
आंखों के नीचे की फाइन लाइन्स भी उभर सकती हैं। अगर आप बिना भारी मेकअप के अंडर-आई एरिया को ज्यादा स्मूद और फ्रेश दिखाना चाहते हैं, तो कुछ आसान मेकअप ट्रिक्स आपकी मदद कर सकते हैं। सही प्रोडक्ट और मेकअप ट्रिक्स को फॉलो करके आप आंखों के नीचे का हिस्सा अधिक समान (Even) और फ्रेश दिख सकता है।
सबसे पहले अंडर-आई एरिया को करें मॉइश्चराइज
जब भी आंखों के नीचे मेकअप करना हो तो सबसे पहले अंडर-आई एरिया को मॉइश्चराइज करें। यहां कि स्किन काफी पतली और जल्दी ड्राई होने वाली होती है। ऐसे में ड्राई स्किन पर कंसीलर पैची दिख सकता है। इसलिए हल्की आई क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाकर 2–3 मिनट बाद मेकअप शुरू करें। हाइड्रेटेड स्किन पर प्रोडक्ट ज्यादा स्मूद तरीके से ब्लेंड होता है।
स्किन टोन के हिसाब से कलर करेक्टर चुनें
हर किसी का स्किन टोन अलग होता है। साथ ही डार्क सर्कल का रंग भी अलग होता है। नीले/बैंगनी अंडरटोन पर पीच या ऑरेंज करेक्टर बेहतर काम करता है। हल्के डार्क सर्कल पर पीच शेड। ज्यादा गहरे डार्क सर्कल पर ऑरेंज या डीप पीच सही तरीके से कवरेज देता है।
करेक्टर की बहुत मोटी लेयर न लगाएं
इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप डार्क सर्कल्स को छुपाना चाहते हैं तो ज्यादा प्रोडक्ट न लगाएं। ऐसा करने से केकी लुक आ सकता है। पतली लेयर लगाकर जरूरत हो तो दूसरी लेयर बनाएं। इससे फिनिश ज्यादा नैचुरल दिखती है।
स्किन टोन से मिलता-जुलता कंसीलर चुनें
बहुत हल्का कंसीलर लगाने से आंखों के नीचे ग्रे या ऐशी लुक आ सकता है। एक शेड हल्का कंसीलर खरीद सकते हैं।
कंसीलर लगाने की सही जगह
पूरा अंडर-आई मोटी लेयर से न भरें। जहां डार्कनेस ज्यादा है वहीं पहले लगाएं। जरूरत हो तो हल्का-सा बाहर की ओर ब्लेंड करें।
उंगली की बजाय स्पंज या छोटे ब्रश से ब्लेंड करें
गीला मेकअप स्पंज प्रोडक्ट को समान रूप से फैलाने में मदद करता है। इसे लगाने के लिए टैपिंग मोशन अपनाएं। रगड़ने से कवरेज कम हो सकती है।
फाउंडेशन और कंसीलर का वैलेंस बनाएं
पहले फाउंडेशन लगाने से कई बार अलग से कम कंसीलर की जरूरत पड़ती है। इससे मेकअप भारी नहीं लगता।
पाउडर से सेट करें
डार्क सर्कल्स को छुपाने के लिए मेकअप कर रहे हैं तो लूज या ट्रांसलूसेंट पाउडर की जरूरत पडे़गी। इसे हल्की मात्रा इस्तेमाल करें। ज्यादा पाउडर फाइन लाइन्स को उभार सकता है।
