नाक पर दिखने वाले ब्लैकहेड्स स्किन की खूबसूरती को बिगाड़ते ही हैं, साथ ही इससे आत्मविश्वास में भी कमी आती है। वहीं, ब्लैकहेड्स को अक्सर लोग गंदगी समझ लेते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है। स्किन केयर विशेषज्ञ डॉ. निरुपमा परवांडा के मुताबिक, ये रोमछिद्रों में जमे ऑयल और डेड स्किन के कारण बनते हैं।

ऐसे में अगर आप भी ब्लैकहेड्स की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ खास उपाय फॉलो कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ खास उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

दिन में दो बार करें फेस वॉश

ब्लैकहेड्स से बचने के लिए स्किन को साफ रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में सुबह और रात के समय हल्के और ऑयल-फ्री फेस वॉश से चेहरे को जरूर धोएं। वहीं, अगर एक्सरसाइज के बाद अधिक पसीना आ जाए, तो चेहरे को साफ पानी से जरूर धो लें।

पोर स्ट्रिप का करें उपयोग

नाक के ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए आप पोर स्ट्रिप का भी उपयोग कर सकते हैं। दरअसल, हफ्ते में 1-2 बार इसे लगाने से स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाता है और पोर्स में जमी गंदगी साफ हो जाती है। वहीं, स्किन केयर विशेषज्ञ डॉ. निरुपमा के मुताबिक, पोर स्ट्रिप को हर रोज उपयोग नहीं करना चाहिए।

ऑयल-फ्री सनस्क्रीन लगाएं

कई लोग ऑयली स्किन के कारण सनस्क्रीन स्किप कर देते हैं। हालांकि, यह सही नहीं है। दरअसल, ऑयल-फ्री सनस्क्रीन लगाने से पोर्स बंद नहीं होते हैं। इससे स्किन भी सुरक्षित बनी रहती है।

बार-बार नाक को छूने से बचें

कई लोगों की बार-बार नाक को छूने की आदत होती है। दरअसल, हाथों की गंदगी और बैक्टीरिया नाक के पोर्स में जाकर ब्लैकहेड्स बढ़ा सकते हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए बिना जरूरत चेहरे और नाक को नहीं छुएं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।