सर्दी में बाजार में गोभी खूब आती है। इससे सब्जी, पराठे या पकौड़े बनाने से पहले क्या आप भी इसे सिर्फ पानी से धोकर काट लेते हैं? अगर हां, तो सफाई का तरीका थोड़ा बदलने की जरूरत है। कई बार गोभी के फूलों के बीच छोटे कीड़े, मिट्टी और गंदगी फंसी रह सकती है। कई बार यह ऊपर से देखने में नजर नहीं आते हैं।

गोभी को बिना साफ किए पकाया जाए तो उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं भी हो सकती है सोशल मीडिया पर गोभी साफ करने के कई घरेलू हैक वायरल होते रहते हैं, जिनमें नमक या दूसरी चीजों वाले पानी में इसे भिगोने की सलाह दी जाती है। लेकिन कौन-सा तरीका कितना काम का है और गोभी को सही तरीके से कैसे साफ करना चाहिए, आइए जानिए।

गुनगुने पानी में भिगोएं

इसके लिए बहुत ज्यादा खौलता पानी न लें। गुनगुने पानी में गोभी को धोने के बाद उसके टुकड़े करके कुछ देर के लिए डाल दें। ऐसा करने से उसके अंदर छिपे कीड़े खत्म हो जाएंगे। बाद में साफ पानी से गोभी को जरूर धोएं।

हल्दी वाले पानी का हैक अपनाएं

सोशल मीडिया पर गोभी को हल्दी मिले पानी में भिगोने का तरीका भी बताया जाता है। इसके लिए पानी को हल्का गुनगुना करें उसमें हल्दी डाल दें। उसके बाद गोभी के टुकड़े को इसमें डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।

सिरके वाले पानी में भिगोना

कुछ लोग पानी में सिरका मिलाकर सब्जियां भिगोते हैं। इस ट्रिक को फॉलो करने के लिए सबसे पहले पानी को हल्का गर्म करें। फिर इसमें एक चम्मच सिरका मिलाएं। फिरगोभी को करीब 10 मिनट के लिए इसमें डालकर छोड़ दें। इससे बाद पानी से धो लें।

गोभी को पानी में उबालकर ही बनाएं

जब भी बाजार से गोभी लेकर आएं सिर्फ पानी से धोने के बाद उसे इस्तेमाल न करें। गोभी को हमेशा पानी में उबालकर ही पकाएं। ऐसा करने से इसके अंदर के कीड़े खत्म हो जाते हैं। गोभी को आप पानी में 10 मिनट के लिए डाल दें। फिर साफ पानी से धोकर यूज करें।