मेकअप तभी खूबसूरत लगता है, जब उसका शेड आपकी स्किन टोन के साथ नेचुरल तरीके से ब्लेंड हो जाए। कई बार महिलाएं दुकान या शोरूम की लाइट या पैकेजिंग देखकर लिपस्टिक और फाउंडेशन खरीद लेती हैं। फिर जब घर आकर उनकी पैकिंग खोली जाती है तो पता चलता है कि शेड चेहरे पर बिल्कुल सूट नहीं कर रहा है। कभी फाउंडेशन जरूरत से ज्यादा सफेद दिखने लगता है, तो कभी लिपस्टिक होंठों को डल बना देती है। अगर आप भी सही शेड चुनने में कन्फ्यूज हो जाती हैं, तो कुछ आसान ट्रिक्स आपकी मदद कर सकती हैं। लिपस्टिक और फाउंडेशन खरीदते समय अगर आप सही तरीके से इनके शेड को टेस्ट करेंगे तो मिनटों में अपने लिए परफेक्ट शेड चुन पाएंगी। आइए जानें इसकी ट्रिक।
फाउंडेशन खरीदते समय ऐसे करें टेस्ट
हाथ पर नहीं, जॉलाइन पर करें टेस्ट
अक्सर महिलाएं फाउंडेशन खरीदते समय उसे हाथ पर लगाकर टेस्ट करती हैं। यह गलती बहुत सारी महिलाएं करती हैं। कई बार आपके हाथ और चेहरे का रंग अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में ब्यूटी एक्सपर्ट्स फाउंडेशन को हमेशा जॉलाइन यानी गाल और गर्दन के बीच वाले हिस्से पर टेस्ट करने की सलाह देते हैं। जो शेड चेहरे और गर्दन में बिना अलग दिखे घुल जाए, वही सही माना जाता है।
नेचुरल लाइट में शेड चेक करें
कई बार ऐसा होता है कि दुकानों की तेज लाइट में फाउंडेशन का रंग अलग दिखाई देता है, जबकि घर लाने पर यह अलग सा नजर आता है। ऐसे में कोशिश करें कि फाउंडेशन को खरीदने से पहले उसे प्राकृतिक रोशनी में जरूर देखें। सही शेड वही होता है जो धूप या डे-लाइट में भी नेचुरल लगे।
अंडरटोन को पहचानें
फाउंडेशन खरीदते समय सिर्फ स्किन कलर नहीं, बल्कि अंडरटोन पर ध्यान दें। अगर आपके स्किन में नसें हरी दिखती हैं, तो आपकी स्किन वॉर्म अंडरटोन (Warm Undertone) की हो सकती है। इसमें हल्का पीला या सुनहरा बेस होता है। नीली या बैंगनी नसें कूल अंडरटोन (Cool Undertone) दिखती हैं। इसमें गुलाबी या हल्का नीला बेस होता है। जबकि दोनों का मिश्रण न्यूट्रल अंडरटोन (Neutral Undertone) होता है। इसी के हिसाब से फाउंडेशन चुनें। ऐसा करने से मेकअप ज्यादा नेचुरल लगेगा।
खरीदने से पहले एक साथ 3 शेड ट्राई करें
सीधे एक शेड खरीदने के बजाय अपने स्किन टोन के आसपास के 2-3 शेड टेस्ट करें। फिर देखें कि कौन-सा शेड सबसे ज्यादा स्किन में मिल रहा है।
फाउंडेशन लगाकर 5-10 मिनट इंतजार करें
कुछ फाउंडेशन ऑक्सीडाइज (Oxidize) होकर थोड़ी देर बाद डार्क हो जाते हैं। यानी यह हवा के संपर्क में आकर थोड़ा रंग बदलते हैं। ऐसे में टेस्ट करने के तुरंत बाद नहीं, बल्कि कुछ मिनट बाद उसका असली रंग देखें।
स्किन टाइप के हिसाब से चुनें फाउंडेशन
ऑयली स्किन : मैट या ऑयल-फ्री फाउंडेशन चुनें। यह बिना चमक वाला होता है।
ड्राई स्किन : यह हाइड्रेटिंग यानी नमी देने वाला या डेवी (Dewy) हल्की चमक वाला फाउंडेशन होता है।
कॉम्बिनेशन स्किन: इस तरह की स्किन के लिए सैटिन फिनिश (Satin Finish) फाउंडेशन सही रहता है।
सेंसिटिव स्किन: ऐसी स्किन वालों को फ्रेगरेंस-फ्री (Fragrance-Free) और हल्का फॉर्मूला इस्तेमाल करना चाहिए।
लिपस्टिक खरीदते समय कैसे करें सही शेड का चुनाव?
होंठों के पास शेड टेस्ट करें
जब भी लिपस्टिक खरीदने जाएं तो सिर्फ हाथ पर स्वॉच न करें। ऐसा करने से सही आइडिया नहीं मिलता है। होंठों के पास या उंगलियों के टिप पर टेस्ट करने से रंग ज्यादा सही दिखता है। ऐसा इसलि होता है क्योंकि उंगलियों का टोन होंठों से मिलता-जुलता होता है।
स्किन अंडरटोन के हिसाब से चुनें शेड
अगर आपकी स्किन वॉर्म अंडरटोन है तो आपको पीच, ऑरेंज-रेड, ब्रिक रेड, कोरल चुनना चाहिए। वहीं कूल अंडरटोन वालों को पिंक, बेरी, वाइन, प्लम कलर चुनने चाहिए। न्यूट्रल अंडरटोन वाली महिलाएं न्यूड, मॉव, रोज पिंक जैसे शेड चुन सकती हैं।
दिन और रात के हिसाब से चुनें रंग
अगर आप डे मेकअप के साथ लगाने के लिए लिपस्टिक चुन रही हैं तो न्यूड, पीच, सॉफ्ट पिंक कलर सिलेक्ट करें। वहीं पार्टी या नाइट लुक के लिए आप रेड, मैरून, वाइन, ब्राउन कलर ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका मेकअप जरूरत से ज्यादा नहीं लगता।
दांतों पर भी डालें नजर
अगर लिपस्टिक लगाने के बाद दांत ज्यादा पीले दिख रहे हैं, तो हो सकता है शेड आपके लिए सही न हो। ब्लू-बेस्ड रेड और पिंक शेड दांतों को ज्यादा सफेद दिखाने में मदद करते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
