Earring Selection Guide: स्टाइलिश और आकर्षक लुक के लिए आउटफिट ही नहीं, बल्कि उसके साथ पहनी गई एक्सेसरीज भी काफी महत्व रखती है। खास तौर पर इयररिंग्स पूरे लुक को निखारने का काम करती हैं। हालांकि कई बार हम बिना सोचे-समझे इयररिंग्स स्टाइल कर लेते हैं जिसकी वजह से लुक बोरिंग और सामान्य लग सकता है। इसके लिए नेकलाइन के हिसाब से इयररिंग्स का चुनाव कर सकती हैं, जो आपके लुक को निखार सकता है। आइए जानते हैं अलग-अलग तरह की नेकलाइन के साथ किस तरह के इयररिंग्स अच्छे लग सकते हैं।
क्रू नेकलाइन
क्रू नेकलाइन गले तक बंद और सिंपल डिजाइन वाली होती है। ऐसी नेकलाइन के साथ छोटे स्टड या मीडियम साइज के हूप इयररिंग्स अच्छे लग सकते हैं। इससे चेहरा उभरकर आता है और लुक भी स्टाइलिश लगता है। अगर आप ऑफिस या कैजुअल लुक के लिए तैयार हो रही हैं, तो इस तरह का कॉम्बिनेशन चुन सकती हैं।

हॉल्टर नेकलाइन
हॉल्टर नेक में कंधे और गर्दन का हिस्सा ज्यादा नजर आता है। ऐसे में लंबे और पतले डिजाइन वाले इयररिंग्स लुक को स्टाइलिश दिखा सकते हैं। लॉन्ग स्लिम इयररिंग्स गर्दन को लंबा दिखाने में मदद करते हैं और पूरा लुक भी आकर्षक नजर आ सकता है। इसे आप पार्टी या फंक्शन के लिए कैरी कर सकती हैं।

स्ट्रेपलेस नेकलाइन
इस तरह के आउटफिट में गर्दन और कंधे पूरी तरह दिखते हैं। ऐसे में बड़े और आकर्षक शैंडेलियर इयररिंग्स लुक को बदल सकते हैं। अगर आप किसी शादी, रिसेप्शन या खास मौके के लिए तैयार हो रही हैं, तो इस तरह के कॉम्बिनेशन अपना सकती हैं। हालांकि इयररिंग्स का आकार अपने चेहरे और आउटफिट के अनुसार चुन सकती हैं।

वी नेकलाइन
वी नेकलाइन वाले आउटफिट के साथ ड्रॉप इयररिंग्स अच्छे लग सकते हैं। इनका लंबा डिजाइन नेकलाइन को उभारने में मदद कर सकता है। यह कॉम्बिनेशन वेस्टर्न और एथनिक आउटफिट के साथ आजमाया जा सकता है।

कॉलर शर्ट
कॉलर शर्ट के साथ छोटे पर्ल इयररिंग्स एक क्लासी और एलिगेंट लुक दे सकते हैं। ऑफिस, मीटिंग या फॉर्मल मीटिंग के लिए इस तरह के कॉम्बिनेशन चुन सकती हैं। छोटे पर्ल इयररिंग्स या मिनिमल डिजाइन वाले मोती के इयररिंग्स भी अच्छे लगेंगे।

इयररिंग्स चुनते समय सिर्फ फैशन ट्रेंड का नहीं, बल्कि आउटफिट की नेकलाइन, मौके और अपनी पसंद का भी ध्यान रखें। सही कॉम्बिनेशन आपके सिंपल लुक को स्टाइलिश और आकर्षक बना सकता है।
