अधिकतर घरों में साफ और सुरक्षित पानी पीने के लिए आरओ (RO) वाटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन पानी कितना साफ है यह आपके आरो फ्यूरीफायर के फिल्टरों पर निर्भर करता है। कई बार लोग लंबे समय तक आरओ का पानी बिना देखभाल के इस्तेमाल करते हैं। अक्सर लोग केवल कभी फिल्टर बदलते हैं जब मशीन खराब पानी देने लगे या पानी देना ही बंद कर दे। आरओ का पानी हमेशा तय मानक का टिडिएस होना चाहिए। अगर टीडीएस का स्तार ज्यादा हो जाए, तो यह स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि आरओ के पानी और फिल्टर को समय पर बदलते रहना चाहिए।
आमतौर पर सेडिमेंट और कार्बन फिल्म को हर 6 से 12 महीने में बदल लेना चाहिए, जबकि आरओ मेम्ब्रेन 3 साल तक चल सकती है। हालांकि, यह समय आपके इलाके के पानी की टीडीएस मात्रा पर निर्भर करता है। दूषित फिल्टर न सिर्फ पानी को अशुद्ध करते हैं, बल्कि उनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए मशीन को खराब होने का इंतजार नहीं करना चाहिए। समय-समय पर इसकी जांच कराते रहना चाहिए।
खराब फिल्टर की पहचान
पानी का स्वाद अचानक कड़वा या धातु जैसा (मेटैलिक) लगने लगे, तो यह आरओ के कार्बन फिल्टर के खराब होने का संकेत है। खराब कार्बन फिल्टर पानी से क्लोरीन और अन्य कार्बनिक अशुद्धियों को सोखना बंद कर देते हैं, जिससे पानी में अजीब सा गंध आने लगती है।
बदबू से पहचानें
अगर पानी पीते समय इसमें मिट्टी जैसी महक महसूस हो, तो इसका मतलब है कि सेडिमेंट फिल्टर पूरी तरह से जाम हो गया है।
आवाज और पानी की रफ्तार
अगर आरओ टैंक भरने में पहले से अधिक समय लग रहा है, तो यह फिल्टर की लाइफ खत्म होने का एक बड़ा संकेत हो सकता है। फिल्टर में जब कचरा और अशुद्धियां जमा हो जाती हैं, तब पानी का दबाव कम हो जाता है और पंप पर अतिरिक्त जोर पड़ता है। इससे मशीन से तेज ‘हमिंग’ आवाज आने लगती है।
कितना होना चाहिए टीडीएस
पीने के पानी का आदर्श टीडीएस स्तर 50 से 150 mg/L के बीच होना चाहिए। वहीं, घर पर पानी की शुद्धता की जांच करने के लिए एक पोर्टेबल TDS मीटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कब बदलना चाहिए मेम्ब्रेन
मेम्ब्रेन वह हिस्सा होता है जो पानी से आर्सेनिक, फ्लोराइड और अन्य हानिकारक रसायनों को निकालता है। अगर पानी का टीडीएस अचानक बढ़ जाए तो इसके खराब होने या फटने का संकेत होता है। वहीं, अगर टीडीएस 250mg/L से ऊपर चला जाए, तो मेम्ब्रेन को तुरंत बदल देना चाहिए।
आरओ का पानी कब बदलना चाहिए
आरओ के पानी को हर 2-3 महीने पर पूरी तरह गिरा देना चाहिए। इससे पानी की शुद्धता बनी रहती है। वहीं, हर 3 महीने में फ्री-फिल्टर (बाहरी कैंडल) को साफ या फिर बदल देना चाहिए।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।
Also Read
गांव के लोग बिना AC-कूलर के घरों को कैसे रखते हैं ठंडा, अपनाएं ये 5 देसी उपाय
