डिप्रेशन से निकालने में मददगार साबित हो सकती हैं ये एरोबिक एक्सरसाइज
रोजाना 45 मिनट तक एक्सरसाइज करने से डिप्रेशन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको हफ्ते में 3 दिन एरोबिक्स करना होता है। यह आपको जल्द से जल्द डिप्रेशन से बाहर निकालने में मदद करता है।

डिप्रेशन एक मानसिक समस्या है जिससे बाहर आना आसान नहीं होता है। यह आपके मानसिक के साथ शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर देता है। डिप्रेशन से ग्रसित होने पर व्यक्ति अकेला, उदास रहने लगता है। साथ ही उसके मन में अजीब-अजीब विचार चलते रहते हैं। जिसको समझ पाना आसान नहीं होता है। डिप्रेशन के इलाज के लिए कई लोग थेरेपिस्ट की भी मदद लेते हैं। साथ ही कुछ दवाईयों का भी सेवन करने लगते हैं। दवाईयों के सेवन से डिप्रेशन के इलाज में समय लग सकता है। इसकी बजाय आप एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। एक स्टडी में मुताबिक रोजाना 45 मिनट तक एक्सरसाइज करने से डिप्रेशन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको हफ्ते में 3 दिन एरोबिक्स करना होता है। यह आपको जल्द से जल्द डिप्रेशन से बाहर निकालने में मदद करता है।
रनिंग:
दौड़ना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है और आपको डिप्रेशन से बाहर निकालने में मदद करता है। रनिंग करने से आपके दिमाग में कुछ केमिकल उत्तेजित होते हैं जो आपको खुश रखने में मदद करते हैं और आप डिप्रेशन से बाहर निकलने लगते हैं।
स्वीमिंग:
स्वीमिंए एक एरोबिक्स एक्सरसाइज है। जो एंग्जायटी को कम करने में मदद करती है। स्वीमिंग आपके शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का लेवल कम करने में मदद करती है। कोर्टिसोल की वजह से आपका डिप्रेशन भी बढ़ जाता है। स्वीमिंग शरीर के सभी अंगों के साथ मस्तिष्क को सक्रिय बनाने में मदद करती है। जिससे डिप्रेशन को कम करने में मदद मिलती है।
टहलना:
शरीर को फिट रखने के लिए टहलना जरुरी होता है। इसके कोई भी नुकसान नहीं होते हैं। टहलना आपको डिप्रेशन से बाहर निकालने में मदद करता है। आप डिप्रेशन से ज्यादा ग्रसित हैं तो टहलने का समय और दूरी दोनों को बढ़ा दें।
जुम्बा:
जुम्बा एक तरह का डांस है जिसमें डांस के साथ शारीरिक एक्सरसाइज भी शामिल होती है। रोजाना एक घंटे तक जुम्बा करके डिप्रेशन को दूर किया जा सकता है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।