Homemade Peel Off Mask: चेहरे पर जमा डेड स्किन, धूल-मिट्टी और एक्स्ट्रा ऑयल की वजह से कई बार त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में कई लोग स्किन केयर के लिए पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कई लोग इसे बाजार से खरीदकर इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, ऐसे में किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है।
चेहरे पर पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर जलन, खुजली, लालिमा या किसी तरह की असहजता महसूस हो रही है, तो इसका इस्तेमाल न करें। अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर भी ऐसे घरेलू नुस्खे अपनाएं। इसके अलावा पील ऑफ मास्क को जरूरत से ज्यादा देर तक चेहरे पर न रखें और जोर से खींचकर निकालने से भी बचें।
पील ऑफ मास्क के फायदे
पील ऑफ मास्क त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकता है। इससे डेड स्किन सेल्स को हटाने और पोर्स को खोलने में मदद मिल सकती है। जिससे त्वचा साफ महसूस हो सकती है। इससे त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है। रूखी त्वचा वालों लोग इसे अपनी स्किन के अनुसार इस्तेमाल करने पर विचार कर सकते हैं। इसके अलावा यह चेहरे को डीप क्लीन करने में मदद कर सकता है। जिससे त्वचा फ्रेश और निखरी हुई दिखती है।
सामग्री
- 1 चम्मच जिलेटिन पाउडर
- 1 चम्मच दूध
- 1 चम्मच शहद
बनाने का तरीका
एक बाउल में जिलेटिन पाउडर और दूध को मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें। अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा दिख रहा है, तो इसमें हल्का दूध मिला सकते हैं। अब इसमें शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिश्रण को करीब 15 सेकंड तक माइक्रोवेव में गर्म करें।
लगाने का तरीका
पील ऑफ मास्क इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से साफ कर लें। अब तैयार मिश्रण की पतली परत आंख, नाक और होंठों के आसपास लगाने से बचें, इसे चेहरे के बाकी हिस्सों पर लगाएं। इसे करीब 15 मिनट तक सूखने दें और फिर धीरे-धीरे निकालें। इसके बाद चेहरे को सामान्य पानी से धो लें।
पील ऑफ मास्क लगाने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। इससे त्वचा की नमी बनी रहती है। इस मास्क का बार-बार इस्तेमाल न करें। हफ्ते में 1-2 बार इसे लगाया जा सकता है। ध्यान रखें कि पील ऑफ मास्क का असर हर व्यक्ति की त्वचा पर एक जैसा नहीं दिख सकता। इस्तेमाल के बाद अगर जलन, खुजली या रैशेज जैसी कोई समस्या आ रही है, तो दोबारा इसका उपयोग करने से बचें।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।
