गर्मियों के मौसम में तापमान जैसे-जैसे बढ़ता है, उसका असर शरीर के साथ हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। खासकर चेहरे पर ज्यादा असर दिखता है। तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण मिलकर त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे चेहरे की त्वचा सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। इस दौरान स्किन ऑयली हो जाती है, पोर्स बंद होने लगते हैं और मुंहासे, टैनिंग, सनबर्न जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

साथ ही त्वचा की नमी भी कम हो जाती है, जिससे चेहरा बेजान और रूखा नजर आने लगता है। इसलिए गर्मियों में त्वचा की खास देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में त्वचा की देखभाल के लिए ज्यादातर लोग बाजार की महंगी चीजें का सहारा लेते हैं। लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स कई बार त्वचा को फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। हालांकि, अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर पर ही आसान से प्राकृतिक तरीके से देसी फेस वॉस तैयार कर सकते हैं।

1- बेसन और हल्दी फेस पैक
बेसन और हल्दी फेस पैक काफी पुराना नुस्खा है। भारतीय घरों में लोग लंबे समय से त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए बेसन और हल्दी का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। आइए जानते हैं घर पर किस तरह फेस पैक बनाएं और ये क्या-क्या लाभ पहुंचता है।

सामग्री
2 चम्मच बेसन
1 चुटकी हल्दी
2 चम्मच दूध या गुलाब जल

कैसे बनाएं
इन सबको मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से साफ कर लें। यह त्वचा को साफ, चमकदार और टैनिंग हटाने में मदद कर सकता है। साथ ही ऑयलि त्वचा से भी छुटकारा मिल सकता है।

2- खीरा और एलोवेरा फेस पैक
गर्मियों के मौसम में खीरा न सिर्फ शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखता है बल्कि ये त्वचा के लिए भी लाभकारी हो सकता है। खीरा और एलोवेरा का इस्तेमाल लंबे समय से त्वचा के लिए करते आ रहे हैं।

सामग्री
2 चम्मच खीरे का रस
1 चम्मच एलोवेरा जेल

कैसे बनाएं फेस पैक
खीरे के रस और एलोवेरा जेल को मिक्स कर चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरा साफ कर गुलाब जल लगा लें। यह फेस पैक त्वचा को ठंडक देने और हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है।

3- टमाटर और चीनी स्क्रब पैक
अगर आपके चेहरे पर टैनिंग अधिक हो गई है तो टमाटर और चीनी स्क्रब काफी लाभ पहुंचा सकता है।

सामग्री
1 टमाटर का रस
1 चम्मच चीनी

कैसे बनाएं
इन दोनों को एक साथ मिक्स कर हल्के हाथों से स्क्रब करें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से साफ कर लें। इससे डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है और टैनिंग भी कम होती है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। यह जानकारी पेशेवर सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।

Also Read
महिलाओं के लिए व्हाइट शर्ट के साथ 7 शानदार आउटफिट कॉम्बिनेशन