काफी लोग ऐसे हैं जो अपने घर के किसी हिस्से में एक सुंदर सा मंदिर भी रखते हैं और नियमित रूप से पूजा-पाठ करते हैं। घर का मंदिर सिर्फ पूज करने की जगह नहीं होता, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और आस्था का केंद्र भी माना जाता है। लोग अपने घरों में एक से बढ़कर एक खूबसूरत और डिजाइनर मंदिर बनवाते हैं। लेकिन सबसे मुश्किल काम मंदिर की सफाई करना होता है। खासकर अगर मंदिर में जालियां लगी हों तो इनकी सफाई और भी ज्यादा मुश्किल भरी होती है। मंदिर की जालीदार डिजाइन में धूल, अगरबत्ती की राख, तेल का धुआं और छोटी-छोटी गंदगी आसानी से फंस जाती हैं।
समय के साथ यह गंदगी जिद्दी हो जाती है, जिसे साफ करना आसान नहीं होता है। हालांकि, कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप मंदिर की जालीदार डिजाइन पर जमी धूल, तेल के धुएं और अन्य गंदगी को आसानी से साफ कर सकते हैं।
स्टेप-1
सबसे पहले मंदिर में रखी भगवान की मूर्तियां और फोटो को बाहर निकालकर किसी साफ मेज या फिर स्वच्छ जगह पर रख दें। इसके बाद मंदिर के दराज में से भी सारा सामान निकाल लें। इससे साफ करने में आसानी होगी।
स्टेप-2
अब एक सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े, मुलायम ब्रश या छोटे पेंट ब्रश की मदद से जालियों पर जमी धूल साफ कर दें। इससे जाली में फंसी ढीली मिट्टी और राख निकल सकती है। शुरुआत में गीले कपड़े का इस्तेमाल न करें, इससे जाली में धूल व अन्य गंदगी चिपक सकती है।
स्टेप-3
अब एक कटोरे में गुनगुना पानी डालकर उसमें थोड़ा-सा लिक्विड डिशवॉश मिला दें। इसके बाद मुलायम कपड़े या स्पंज को इस घोल में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें और जालियों को धीरे-धीरे साफ करें। इससे तेल, धुएं और धूल की परत आसानी से हट सकती है।
स्टेप-4
अगर इसके बाद भी जाली के छोटे-छोटे छेदों में गंदगी फंसी रह जाए, तो पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ब्रश को साबुन के घोल में डुबोकर हल्के हाथों से जाली के कोनों और डिजाइन के बीच सफाई करें। इससे कोनों में जमी गंदगी आसानी से निकल सकती है।
स्टेप-5
अगर बहुत बारीक डिजाइन वाली जालियां हैं, तो उनकी सफाई कॉटन बड्स या छोटे डिटेलिंग ब्रश की मदद से की जा सकती है। इससे कोनों में जमी धूल और मैल आसानी से निकल सकती है।
स्टेप-6
मंदिर की सफाई करने के बाद एक बार फिर से हल्के गीले कपड़े से अच्छी तरह साफ कर दें। इसके बाद सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से जालियों को अच्छी तरह सुखा लें। ऐसे में इन आसान तरीकों की मदद से आप मंदिर की जालियों की आसानी से सफाई कर सकते हैं।
Also Read
चार्जर का सफेद केबल हो गया है काला और चिपचिपा, इन आसान तरीकों से करें साफ
