धूप में रंग और पानी से होली खेलने के बाद जब शरीर थकावट महसूस करता है तो मन होता है कुछ ऐसी ड्रिंक मिल जाए इससे शरीर को ताजगी महसूस हो। थकावट छू मंतर हो जाए और मन अच्छा हो जाए। ऐसे में इस बार होली पर आप अमरूद से मसालेदार मोइतो बना सकते हैं। यूं तो मार्केट में होली के मौके पर कई तरह की ड्रिंक मिल जाती हैं, लेकिन घर की बनी चीजें शुद्ध होती हैं। न तो यह नुकसान करती हैं और न ही खरीदने में पैसे खर्च होते हैं। शेफ कुणाल कपूर से जानते हैं इसकी रेसिपी।
इन चीजों कीप पड़ेगी जरूरत
अमरूद – 2 बड़े पीस
चीनी/शहद – 1½ बड़ा चम्मच
काला नमक – ½ छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
नमक – एक चुटकी
नींबू का रस – 3 बड़े चम्मच
पुदीने की पत्तियां- मुट्ठी भर
बर्फ का पानी – ¼ कप
बर्फ के टुकड़े – ठंडा करने के लिए
इस तरह करें तैयार
पके अमरूद के छोटे-छोटे टुकड़े काटें। इन्हें ब्लेंडर जार में डालें। ऊपर से शहद और 1 कप पानी डालें। सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड करें। जब पेस्ट बन जाए तो एक प्लेट में लाल मिर्च पाउडर और नमक लें। इसे अच्छी तरह से मिला लें। फिर गिलास में 2-3 कटे हुए नींबू डालें। साथ में मिंट स्प्रिंग करें। फिर आइस क्यूब्स और अमरूद का मिश्रण डालें। सभी चीजों को मिक्स करें। ड्रिंक में ऊपर से नमक, पुदीने की पत्तियां और अमरूद डालकर गार्निश करें। आपका मरूद से मसालेदार मोइतो तैयार है।
अमरूद मोजिटो ड्रिंक पीने के फायदे-Guava mojito juice benefits
अमरूद मोजिटो ड्रिंक पीने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट करने में मददगार है। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर डिटॉक्स होता रहता है। इतना नहीं अमरूद मोजिटो ड्रिंक पीने से एक ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं स्किन के तमाम सेल्स डिटॉक्स हो जाते हैं। त्वचा बेहतर होती है। इतना ही नहीं हमारा पेट भी सही रहता है और हमारी पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। इससे मेटाबोलिज्म तेज होने के साथ वेट लॉस में मदद मिलती है।
यहां देखिए वीडियो : https://www.instagram.com/reels/C5fSszJPqgo
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
