जमकर होली खेलने के बाद अगर आपके हाथों पर भी पक्का रंग चढ़ गया है या फिर हाथ बहुत ज्यादा खुरदरे हो गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यूं तो होली खेलने के बाद उसके रंग को हटाना मुश्किल टास्क होता है। कई बार हाथों को घिसते-घिसते ये इतने ज्यादा ड्राई हो जाते हैं कि छुने पर भी अजीब से लगते हैं। ऐसे में हाथों से पक्का रंग छुड़ाने और उन्हें मुलामय बनाने के लिए आप घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं।
सबसे पहले लगाएं उबटन
होली के रंग को हटाने के लिए आप हाथों पर उबटन लगाएं। इसके लिए दही और बेसन का इस्तेमाल करें। इसे 10 मिनट तक अप्लाई करें बाद में पानी से धो लें।
हाथों को सॉफ्ट बनाने के लिए लगाएं ये चीजें
केमिकल वाले रंगों से हाथ बहुत ज्यादा ड्राई हो जाते हैं ऐसे में उन्हें मुलामय बनाने के लिए हाथों को कुछ देर दूध और घी से बने मिश्रण में डुबाकर रखें। बाद में शहद अप्लाई करें।
एलोवेरा जेल से करें मालिश
हाथों से रंग हटाने और मुलायम बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकतेहैं। इससे त्वचा बहुत अच्छी तरह से मॉइस्चराइज होगी। आप इसके साथ गुलाब जल भी मिलाकर लगा सकते हैं।
चेतावनी: रंग हटाने के लिए बार-बार डिटर्जेंट या सख्त साबुन का उपयोग न करें। यदि हाथों में कहीं घाव या कट लगा हो, तो वहां नींबू या सिरका जैसे खट्टे पदार्थों का उपयोग न करें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। यह जानकारी पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
