होली का त्योहार रंगों और खुशियों से भरा होता है। हालांकि, होली के बाद सबसे बड़ी परेशानी बालों में जमे जिद्दी रंगों को हटाने की होती है। कई बार केमिकल वाले रंग बालों को रूखा, बेजान और कमजोर बना देते हैं।

ऐसे में होली खेलने के बाद बालों को क्लीन करना बहुत जरूरी होता है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें फॉलो कर आप बालों में लगे रंगों को आसानी से साफ कर सकते हैं।

सूखे रंगों को हाथों से झाड़ें

होली खेलने के तुरंत बाद बालों को जोर से रगड़कर नहीं धोना चाहिए। बालों में लगे रंग और गुलाल को हटाने के लिए सबसे पहले सूखे रंग को हल्के हाथों से झाड़ें। इसके बाद बालों में अच्छी तरह नारियल तेल या ऑलिव ऑयल लगाकर हल्की मसाज करें। यह रंग को ढीला करने में मदद करता है, जिससे उसे हटाना आसान हो जाता है।

कंडीशनर से करें बालों की सफाई

आप बालों में लगे रंगों को साफ करने के लिए कंडीशनर का भी उपयोग कर सकते हैं। दरअसल, होली के रंग बालों की नमी छीन लेते हैं। ऐसे में कंडीशनर बालों को मुलायम बनाने में मदद करता है। बालों से रंग हटाने के बाद आप दही और एलोवेरा का हेयर पैक भी लगा सकते हैं।

बेसन और दही से हटाएं बालों का रंग

कई बार रंग इतने जिद्दी होते हैं कि वे आसानी से साफ नहीं हो पाते। ऐसे में इन्हें क्लीन करने के लिए आप बेसन और दही से बने पेस्ट का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए बेसन और दही का पेस्ट बनाकर बालों में 20 मिनट तक लगाएं, फिर इसे धो लें। यह नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है।