Foods for Summer: गर्मी के मौसम (Summer season) में डिहाइड्रेशन, लू आदि की समस्या सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करती है। गर्मियों की चिलचिलाती धूप के साथ हवा के इन गर्म थपेड़ों से लोगों को काम करने में भी दिक्कत हो सकती है। खैर गर्मियों के मौसम में खाने-पीने की चीजों में वेरायटी मिल जाती है। गर्मी के दिनों बड़ों के साथ बच्चों को भी लू लगने की संभावना बढ़ जाती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एक बार लू यानी हीट स्ट्रोक के शिकार हो गए, तो यह घातक भी हो सकता है। इसके साथ ही गर्मी के दिनों चलने वाली तेज गर्म हवाएं या हीटवेव के कारण लोगों को चक्कर आने, कमजोरी, सुस्ती और कई बार बेहोश होने जैसी परेशानियां होने लगती हैं। आइए इनसे बचने के लिए जानते हैं कि अपने डाइट में ऐसे कौन से फूड्स हैं जिन्हें शामिल करने से लू से बचा जा सकता है-
सत्तू (Sattu)
सतुआन पर्व उत्तर भारत में मनाया जाता है। असल में यह गर्मी का स्वागत करने वाले पर्व होता है। जौ से बना सत्तू गर्मी में शरीर को ठंडा रखने और पेट को साफ करने के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही बड़े बुजुर्गों में यह काफी लोकप्रिय खाद्य पदार्थ है। कहते हैं कि सत्तू पीने से लू लगने का खतरा कम हो जाता है।
दही (Curd)
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है, इसके अलावा लैक्टोज, आयरन और फास्फोरस भी पाया जाता है। वहीं दही या लस्सी पाचन को बेहतर बनाए रखती है इसलिए गर्मी के दिनों इसका सेवन किया जा सकता है।
पुदीना (Mint)
भारतीय परिवारों में गर्मी (Summer) के मौसम में पुदीने की डिमांड बढ़ जाती है। चूंकि ठंडक देने वाला पुदीना शरबत में डालकर पीने के साथ ही हर घर में आम के साथ या अनारदाने के साथ चटनी के रूप में भी खा खाया जाता हैं।
तरबूज (Watermelon)
तरबूज में लाइकोपिन पाया जाता है जिसके कारण स्किन की चमक बरकरार रखता है। इसके अलावा तरबूज में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है और इसकी तासीर ठंडी होती है और 92 फीसदी इसमें पानी होता है जिसके चलते शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। साथ ही, ये शरीर को ठंडक भी देता है।
नींबू पानी (Neembu Pani)
नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है जो शरीर के टॉक्सिन को भी बाहर निकालता है और बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है. इसलिए गर्मी के दिनों डॉक्टर्स भी नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं।