अगर आप भी बिना ज्यादा झंझट के स्किन को हेल्की और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो उसके लिए महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट यूज करने की जरूरत नहीं है। हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा स्वस्थ, साफ और प्राकृतिक रूप से दमकती हुई दिखे। त्वचा की सेहत पर आपकी रोजमर्रा की आदतों, खानपान, नींद, शारीरिक गतिविधि और धूप से बचाव का भी बड़ा असर पड़ता है। अगर आप सुबह की शुरुआत कुछ अच्छी आदतों के साथ करते हैं, तो लंबे समय में इसका पॉजिटिव असर स्किन पर भी देखने को मिल सकता है।

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए सुबह उठकर करें ये काम

सुबह पानी पीने की आदत डालें

रातभर सोने के बाद शरीर में अक्सर हल्की डिहाइड्रेशन हो सकती है। ऐसे में आप जब भी सुबह उठें पानी पिएं। इससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।

रोजाना हल्की एक्सरसाइज या वॉक करें

सुबह उठने के बाद आपको कम से कम 20–30 मिनट की वॉक, योग या हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही त्वचा की कोशिकाओं तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व बेहतर तरीके से पहुंचते हैं। नियमित व्यायाम तनाव कम करने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में भी मदद करता है।

हेल्दी और संतुलित नाश्ता करें

सुबह जल्दबाजी में नाश्ता स्किप पन करें। दिन की शुरुआत पौष्टिक नाश्ते से करें। नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स और विटामिन-युक्त चीजों को शामिल करें। आप सुबह नाश्ते में अंडा या पनीर, दही, ओट्स, मौसमी फल, बादाम और अखरोट खा सकते हैं। इसके अलावा चिया या अलसी के बीज,अंकुरित अनाज भी ले सकते हैं।

मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन अपनाएं

सुबह चेहरे को अपनी स्किन टाइप के अनुसार किसी माइल्ड क्लींजर से साफ करें। इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा में नमी बनी रहे। अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तब भी हल्का मॉइश्चराइजर लगाना फायदेमंद हो सकता है।

सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें

अगर आप घर से बाहर निकलते हैं या खिड़की के पास भी काफी समय बिताते हैं, तो SPF 30 या उससे अधिक वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह त्वचा को सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाने में मदद करता है, जिससे समय से पहले झुर्रियां, टैनिंग और सन डैमेज का खतरा कम हो सकता है। लंबे समय तक धूप में रहने पर जरूरत के अनुसार सनस्क्रीन दोबारा लगाना भी जरूरी है।

चमकती त्वचा पाने के लिए ये बातें भी रखें ध्यान

रोजाना 7–9 घंटे की अच्छी नींद लें। धूम्रपान से बचें, क्योंकि यह त्वचा के कोलेजन को नुकसान पहुंचा सकता है। तनाव को कम करने के लिए योग, मेडिटेशन या गहरी सांस लेने जैसी एक्टिविटी करना शुरू करें। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और ताजे फल-सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई सलाह किसी चिकित्सकीय निदान, उपचार या विशेषज्ञ की राय का विकल्प नहीं है।