Healthy Breakfast Ideas: सुबह नाश्ते में हर कोई कुछ ऐसा बनाना चाहता है जो हेल्दी भी हो और जल्दी भी बन जाए। इसे बच्चे से लेकर बुजुर्ग सभी चाव से खाएं और टाइम कम हो तो टिफिन में भी पैक करके ले जाया जा सके। यहां हम आपको चीला की 5 ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिससे न केवल आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी बल्कि दिनभर शरीर में एनर्जी महसूस होगी। इन्हें खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। इससे आपको भरपूर प्रोटीन मिलेगा।
रागी चीला
अगर आप नाश्ते में ग्लूटेन फ्री डाइट लेना चाहते हैं तो आपको रागी चीला बनाकर खाना चाहिए। यह न केवल पौष्टिक होता है बल्कि बहुत जल्दी भी बन जाता है।
मूंग दाल चीला
जो लोग प्रोटीन डाइट पर हैं उन्हें मूंग दाल चीला खाना चाहिए। इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है। सेहत के लिए भी यह काफी फायदेमंद है।
ओट्स चीला
ओट्स यूं तो कई लोग नाश्ते में खाते हैं, लेकिन आप उससे भी चीला बना सकते हैं। इससे आपको फाइबर और पोषक तत्व मिलेंगे।
सूजी, टमाटर और प्याज चीला
सूजी चीले में स्वाद बढ़ाने के लिए, आप कटे हुए टमाटर और प्याज को बैटर में मिलाकर पका सकते हैं। यह खाने में हल्का रहेगा और पेट लंबे समय तक भरा महसूस होगा।
बाजरा चीला
ग्लूटेन-फ्री चीला के लिए आप मोती बाजरा या फॉक्सटेल बाजरा आज़माएं। इससे आप झटपट नाश्ता तैयार कर सकते हैं। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Aloo Chaat Sushi Rolls Recipe: क्या कभी खाएं हैं आलू चाट सुशी रोल? इंडो-जापानी फ्यूजन स्नैक को एक बार जरूर करें ट्राई
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
