Skin care tips: मौसम बदलने का असर सेहत के साथ-साथ स्किन पर भी नजर आने लगता है। हाथ-पैरों का फटना, स्किन का बहुत ज्यादा ड्राई होने जैसी समस्याएं लोगों को परेशान करती हैं। ठंडी और शुष्क हवा त्वचा से नमी सोख लेती है। वहीं गर्म और आर्द्र परिस्थितियों में अत्यधिक पसीना आने से स्किन पर कई तरह की दिक्कते होने लगती हैं। अत्यधिक नमी होने से दाने और तैलीय त्वचा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन दिनों दिन में धूप और तेज हवा चलते से स्किन पर रूखापन हो रहा है। इससे छुटकारा पाने और त्वचा को मुलायम बनाने के लिए आप घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं।

एक्सफोलिएट जरूर करें

अगर आप भी इन दिनों हाथ-पैर फटने की समस्या से परेशान हैं तो आपको एक्सफोलिएट जरूर करना चाहिए। इससे डेड स्किन (मृत त्वचा कोशिकाओं) को हटाने में मदद मिलती है।
इसके लिए आप प्यूमिस स्टोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ऑलिव ऑयल और दानेदार चीनी का घोल तैयार करके अप्लाई कर सकते हैं।

एलोवेरा लगाएं

स्किन के रूखेपन को दूर करने के लिए आप एलोवेरा लगा सकते हैं। इससे त्वचा को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसे अपने हाथ-पैर पर लगाएं। एलोवेरा में एंटीइंफ्लामेट्री और एंटीबायोटिक गुण होते हैं। इससे स्किन को नमी मिलती है।

Award Banner

नारियल का तेल

स्किन की ड्राईनेस को दूर करने के लिए आप हाथ-पैर समेत स्किन की नारियल तेस से मसाज कर सकते हैं। इससे स्किन को नमी मिलेगी। त्वचा का फटना कम होगा। त्वचा मुलायम रहेगी।

ग्लिसरीन करें अप्लाई

हाथ-पैर समेत चेहरे पर आप ग्लिसरीन लगा सकते हैं। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। इन दिनों जो त्वचा रूखी हो रही है उसे मुलायम और चमकदार बनाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।