Happy Poila Boishakh 2026 Wishes: पोइला बैसाख 15 अप्रैल को है। यह बंगाली नववर्ष का पहला दिन होता है। यह बंगाली कैलेंडर के नए साल की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग मंदिर जाकर पूजा करते हैं। घरों में अल्पना (रंगोली) बनाते हैं। नए कपड़े पहनते हैं। व्यापारी इस दिन पुराने खातों को बंद करके नए बही-खाते (हालखाता) की शुरुआत करते हैं। इतना ही नहीं ग्राहकों को इस दिन मिठाई खिलाने की भी परंपरा है। घरों में खास व्यंजन बनाए जाते हैं। जगह-जगह पर नृत्य-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।
पोइला बैशाख या बंगला नववर्ष को पश्चिम बंगाल, बंगलादेश, त्रिपुरा और अन्य उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्यों में बंगाली समुदाय द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। पोइला बैसाख की परंपरा मुगलकाल से चली आ रही है। इस दिन शादी-विवाह, गृह-प्रवेश, मुंडन, घर खरीदना जैसे शुभ काम करना अच्छा माना जाता है। बंगाली लोग एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं शुभो नोबो बोरसो (नया साल मुबारक) कहकर देते हैं। आ्रप भी इस खास मौके पर अपनों को संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।

पोइला बैसाख आपके जीवन में खुशियों की बहार और तरक्की की रफ्तार लाए।
शुभो नोबो बोरसो
सूरज की तरह चमकें,
पानी की तरह रहें शीतल,
बनी रहे शहद सी मिठास,
इस पोइला बैसाख है यही आस।
हैपी पोइला बैसाख।

भुला दो बीता हुआ कल
दिल में बसाओ आने वाला कल
हंसो और हंसाओ, चाहे जो भी हो पल
खुशियां लेकर आएगा आने वाला कल
आपका पोइला बैसाख मंगलमय हो।
शुभो नोबो बोरसो!
आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो – पोइला बैसाख की हार्दिक बधाइयां!
शुभो नोबो बोरसो!

नया साल सुख, शांत, समृद्धि और खुशियां लेकर आए,
मैं आपके लिए यही शुभकामना भेज रहा हूं।
नवीन परिवर्तन, नूतन आलोक: शुभ नववर्ष
पुराना साल सबसे हो रहा है दूर,
क्या करें ये ही है कुदरत का दस्तूर,
बीती यादें सोचकर उदास न हो तुम,
पोइला बैसाख के जश्न में धूम मचाओ धूम।
हैपी पोइला बैसाख।
