Happy Navratri 2026 Day 4, Maa Kushmanda Wishes: शारदीय नवरात्रि में हर तरफ भक्ति की बयार बह रही है। मैया के भक्त अपने-अपने तरीके से उनकी आराधना में जुटे हैं। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतारें देखने को मिल रही हैं, तो वहीं घर-घर में पूजा-पाठ और मां की भक्ति का माहौल है। शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा की पूजा करने और व्रत रखने से जातक को रोग, दोष और शोक से मुक्ति मिल सकती है। देवी भागवत पुराण के अनुसार, मां ने अपनी मंद मुस्कान से संपूर्ण ब्रह्मांड की उत्पत्ति की थी। इसी कारण उनका नाम ‘कूष्मांडा’ पड़ा।
अगर आप भी मां दुर्गा के भक्त हैं, तो शारदीय नवरात्रि के इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर उनके दिन को भी मंगलमय बना सकते हैं। यहां हम आपके लिए मां कूष्मांडा की भक्ति से जुड़े कुछ सुंदर शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।
कुमकुम भरे कदमों से आए मां आपके द्वार,
सुख-समृद्धि मिले आपको अपार,
दुख-दर्द मिटे जीवन के सारे,
जय हो मां कूष्मांडा हमारे!
मां कूष्मांडा की कृपा से आपके जीवन में खुशियों का उजाला हो,
हर मुश्किल आसान हो और आपके घर-आंगन में सुख-समृद्धि का वास हो।
नवरात्रि के चौथे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
सुबह सुबह लो मां कूष्मांडा का नाम,
दूर होंगे रोग,दोष,दुख और
पूरे होंगे बिगड़े काम
नवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं!
मां कूष्मांडा का आशीर्वाद आपके हर कदम के साथ रहे,
मन में विश्वास और जीवन में खुशियों की मिठास रहे। जय माता दी!
मां कूष्मांडा आपके जीवन से दुखों के अंधकार को दूर करें और
उम्मीदों की नई किरण से आपके हर दिन को रोशन करें। शुभ नवरात्रि!
मां के दरबार में आपकी हर सच्ची प्रार्थना स्वीकार हो,
जीवन में सुख, शांति और प्रेम की बहार हो।
मां कूष्मांडा आप पर अपनी कृपा बनाए रखें।
असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाने वाली मां,
ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करने वाली मां,
आपके चरणों में फूल चढ़ाकर हम आपका आशीर्वाद पाते हैं।
नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं!
मां कूष्मांडा की भक्ति से मन को सुकून मिले,
उनके आशीर्वाद से हर अधूरा सपना पूरा हो।
आपके जीवन में हमेशा खुशियों का वास हो। जय माता दी!
मां कूष्मांडा की शक्ति आपके भीतर साहस जगाए,
उनकी कृपा आपके जीवन में सफलता के नए रास्ते बनाए।
नवरात्रि के चौथे दिन की मंगलकामनाएं!
मां की भक्ति में बीते हर पल, जीवन में खुशियों से खिले हर कल।
मां कूष्मांडा आपके परिवार को हमेशा स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रखें।
जहां मां कूष्मांडा का आशीर्वाद होता है,
वहां उम्मीदों का दीपक हमेशा जलता है।
मां आपके जीवन को प्रेम, प्रकाश और खुशियों से भर दें।
शुभ नवरात्रि!
मां कूष्मांडा के चरणों में यही अरदास है,
आपके जीवन में खुशियां रहें और दूर हर उदास है।
मां की कृपा से हर दिन बने खास। जय माता दी!
मां कूष्मांडा की महिमा अपार, उनका आशीर्वाद मिले बारंबार।
आपके घर में सुख-शांति बनी रहे और जीवन में खुशियों की बहार रहे।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
मां कूष्मांडा आपके मन से हर चिंता दूर करें,
आपके परिवार पर अपनी ममता बरसाएं और
आपकी जिंदगी को सुख-सौभाग्य से भर दें।
भक्ति का रंग चढ़े, खुशियों के फूल खिलें,
मां कूष्मांडा की कृपा से आपके जीवन के
सारे रास्ते मंगलमय बनें। जय माता दी!
मां कूष्मांडा के पावन चरणों में शीश झुकाएं,
प्रेम और श्रद्धा से उनका आशीर्वाद पाएं।
आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। शुभ नवरात्रि!
खिले फूल, चिड़ियां करे गान,
मां कूष्मांडा के आशीर्वाद से जीवन हो महान।
जय मां कूष्मांडा!
मां की ज्योति आपके घर को रोशन करे,
उनकी कृपा आपके जीवन को खुशियों से भर दे।
हर दिन नई उम्मीद और हर सुबह नया उत्साह लेकर आए।
मां कूष्मांडा की कृपा से आपके चेहरे पर मुस्कान रहे,
दिल में श्रद्धा और हर रिश्ते में प्यार रहे।
नवरात्रि के चौथे दिन की ढेरों शुभकामनाएं!
