Navratri 2026 Day 3, Maa Chandraghanta Wishes: शारदीय नवरात्रि में मैया के भक्त शक्ति की उपासना में लीन हैं। जगह-जगह माता की चौकी सज रही हैं। मंदिरों में दर्शनों की लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रि के तीसरे दिन (Navratri 3rd Day) मां दुर्गा के चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) स्वरूप की पूजा की जाती है।
दस भुजाओं वाली चंद्रघंटा स्वरूप में देवी एक तरफ कमल और कमंडल तो दूसरी ओर शत्रुओं के नाश के लिए त्रिशूल, गदा और खड्ग जैसे अस्त्र भी धारण करती हैं। मां चंद्रघंटा की सवारी सिंह है और उनका रूप सौम्य है। माथे पर घंटे के आकार का अर्थचंद्र है, इसलिए उन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। इस खास अवसर पर आप मातारानी के भक्तों को संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।
मां चंद्रघंटा आपके जीवन के
सभी कष्टों को हर लें
मां सदैव आपकी आसुरी
शक्तियों से रक्षा करें
शारदीय नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
ज्योतिर्मयी मां के चरणों में शत-शत नमन,
आपकी कृपा से हर घर में खुशियों का दीप जले और
हर मन में भक्ति का प्रकाश फैले। जय माता दी!
क्रोध को शांत करने वाली
मीठे बोल सीखाने वाली
जय मां दुर्गा, चंद्रघंटा कहलाने वाली
जय मां चंद्रघंटा…
Happy Navratri 2026
मां की ज्योति से रोशन हो जीवन की हर राह,
उनकी कृपा से पूरी हो हर सच्चे मन की चाह।
मां दुर्गा का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे।
जय मां चंद्रघंटा! आपकी कृपा से हर बाधा दूर हो
और जीवन में खुशियों का संचार हो।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
सिंहारूढा चन्द्रघण्टा यशस्विनीम्॥
मणिपुर स्थिताम् तृतीय दुर्गा त्रिनेत्राम्।
खङ्ग, गदा, त्रिशूल, चापशर, पद्म कमण्डलु माला वराभीतकराम्॥
पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानालङ्कार भूषिताम्।
मञ्जीर, हार, केयूर, किङ्किणि, रत्नकुण्डल मण्डिताम॥
प्रफुल्ल वन्दना बिबाधारा कान्त कपोलाम् तुगम् कुचाम्।
कमनीयां लावण्यां क्षीणकटि नितम्बनीम्॥
पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता
जय मां चंद्रघंटा…
Happy Navratri 2026
मां के दरबार में जो श्रद्धा से सिर झुकाता है,
वह उनके आशीर्वाद से नई उम्मीद और हौसला पाता है।
मां की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। जय माता दी!
मां की भक्ति मन को सुकून दे,
उनका आशीर्वाद जीवन को नई दिशा दे।
आपके घर-आंगन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
मां दुर्गा को कोटि-कोटि प्रणाम।
माता तेरे चरणों मे भेंट हम चढ़ाते हैं,
कभी नारियल तो, कभी फूल चढ़ाते हैं,
झोलियां भर भर के तेरे दर से लाते हैं,
शुभ नवरात्रि 2026!
जिनके माथे पर अर्धचंद्र है
जो जीवन की शुरुआत से संग है
उस मां को प्रणाम
मां चंद्रघंटा को नमन…
Happy Navratri 2025
मां चंद्रघंटा की आराधना से आपके जीवन में नई ऊर्जा आए
और हर बाधा समाप्त हो। जय माता दी!
शुभ शारदीय नवरात्रि!
मां के चरणों की धूल भी सौभाग्य बन जाए,
उनकी कृपा से हर मुश्किल आसान हो जाए।
ज्योतिर्मयी मां आपके जीवन को प्रेम, सुख
और खुशियों से भर दें। शत-शत नमन!
मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हों
और आप सफलता की ऊंचाइयों को छुएं।
शुभ शारदीय नवरात्रि!
जय मां चंद्रघंटा सुख धाम
पूर्ण कीजो मेरे काम
चंद्र समान तू शीतल दाती
चंद्र तेज किरणों में समाती
क्रोध को शांत बनाने वाली
मीठे बोल सिखाने वाली
जय मां चंद्रघंटा…
Happy Navratri 2026
