Navratri 2026 Day 1, Maa Shailputri Wishes in Hindi: नवरात्रि के पहले दिन आज मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। शैलपुत्री मां को वृषोरूढ़ा और उमा के नामों से भी जाना जाता है। देवी के इस रूप को करुणा और स्नेह का प्रतीक माना जाता है।
इतना ही नहीं मां शैलपुत्री सभी जीव-जंतुओं की रक्षक मानी जाती हैं। पहले दिन मां शैलपुत्री को गाय के दूध और घी से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है। लोग विधि-विधान से घटस्थापना करके देवी की आराधना करते हैं। इस पावन अवसर पर आप मैया के भक्तों को संदेश भेजकर इस दिन और भी खास बना सकते हैं।
ऊँ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
मां शैलपुत्री की कृपा से हर शुरुआत शुभ हो और हर राह मंगलमय। जय माता दी
मां दुर्गा के चरणों में मिले सुख-संपदा अपार,
हर घर में हो खुशहाली, मिटे दुखों का अंधकार।
भक्ति और शक्ति से महके जीवन हर एक कड़ी,
आपको और आपके परिवार को नवरात्रि की बधाई!
मां शैलपुत्री का आशीर्वाद मिले, हर मुश्किल से लड़ने का साहस मिले। शुभ नवरात्रि!
या देवी सर्वभूतेषु माँ शैलपुत्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
मां की भक्ति से मन पावन हो, मां की कृपा से जीवन मंगलमय हो।
नवरात्रि का पावन त्योहार लाए जीवन में उजाला,
मां दुर्गा करें हर मनोकामना का हर्षित निराला।
भक्ति में खो जाए हर दिल, मिल जाए सारा प्यार,
माता रानी का आशीष रहे हर बार।
नवरात्रि की हार्दिक बधाई!
मां शैलपुत्री आपके जीवन को शक्ति, शांति और सकारात्मकता से भर दें। जय माता दी!

मां की भक्ति में डूबा है सारा संसार,
मां की महिमा का नहीं है कोई पार,
अपने भक्तों पर मां करती हैं महिमा अपरंपार,
हे मां! तेरी जय हो बारम्बार
जय माता दी! नवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं!
मां का आशीर्वाद सिर पर रहे, हर कदम पर शुभता का साथ रहे।
पर्वत-सी दृढ़ता, मन में श्रद्धा और जीवन में मां की कृपा—यही हो प्रथम नवरात्रि की प्रार्थना।
मां शैलपुत्री सबके जीवन में सुख, शांति और विश्वास का उजाला करें।
