Holi Bhai Dooj 2026 Wishes: भाई-बहन का प्रेम इस दुनिया में सबसे निराला है। निस्वार्थ प्रेम और अटूट विश्वास इस रिश्ते की नींव है। हर साल होली के बाद पड़ने वाली चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इसे होली भाई दूज या भ्रातृ द्वितीया भी कहते हैं। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक करके उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। विवाहित बहनें भाइयों को आमंत्रित करके उन्हें नारियल भेंट करके तिलक करती हैं। साथ ही प्रेम से भोजन करवाती हैं। इस साल होली भाई दूज 5 मार्च यानी गुरुवार को है। इस दिन आप भाई-बहन एक-दूसरे को संदेश भेजकर भी शुभकामनाएं दे सकते हैं।

प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ,
जो दुआ मांगों उसे तुम हमेशा पाओ,
भाई दूज का त्योहार है, भईया जल्दी आओ,
अपनी प्यारी बहना से आकर तिलक लगवाओ।।
भाई दूज 2026 की शुभकामनाएं
थाल सजाकर कर बैठी हूं अंगना
तू आजा अब इंतजार नहीं करना
मत डर अब तू इस दुनियां से
लड़ने खड़ी हैं तेरी बहन सबसे।।
भाई दूज की शुभकामनाएं
बहन चाहे भाई का प्यार,
नहीं चाहिए महंगे उपहार,
रिश्ता अटूट रहे सदियों तक,
मिले मेरे भाई को खुशियां अपार।।
भाईदूज की शुभकामनाएं

खुशियों की शहनाई आंगन में बजे,
मेरे भाई के द्वारा सदा दीपक से सजे,
ना हो कोई दुख उसके जीवन में,
बस कृपा हो तेरी भगवन सदा जीवन में।।
भाई दूज की शुभकामनाएं
भाई दूज का ये दिन बड़ा ख़ास है
मन आस्था और सच्चा विश्वास है
खुश रहे यूं ही, बहन तू
इस भाई के मन में, बस यही आस है
हैप्पी भाई दूज 2026
कामयाबी तुम्हारे कदम चूमे
खुशियां तुम्हारे चारों ओर हो
पर भगवान से इतनी प्रार्थना है
तुम मुझे कुछ तो कमीशन दो
भाई दूज की आप सभी को बधाइयां

भैया दूज का त्योहार है
भाई को तिलक लगाने के लिए बहना तैयार है
जल्दी से लगवा लो तिलक मेरे भैया
आपसे गिफ्ट लेने के लिए ये बहना बेकरार है
Happy Bhai Dooj 2026
भाई दूज का ये दिन बड़ा खास,
मन आस्था और सच्चा विश्वास है,
खुश रहे यूं ही, बहन तू,इस भाई के मन में,
बस यही आस है।। भाई दूज की शुभकामनाएं
खुशियों की शहनाई आंगन में बजे,
मेरे भाई के द्वारा सदा दीपक से सजे,
ना हो कोई दुख उसके जीवन में,
बस कृपा हो तेरी भगवन सदा जीवन में।।
भाई दूज की शुभकामनाएं

प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ,
जो दुआ मांगों उसे तुम हमेशा पाओ,
भाई दूज का त्योहार है, भईया जल्दी आओ,
अपनी प्यारी बहना से आकर तिलक लगवाओ।।
भाई दूज की शुभकामनाएं
नासमझ है तेरी गुड़िया
गुस्ताखी उसकी माफ कर
पड़ गई जो धूल स्नेह पर
चल उसको अब साफ कर।।
भाई दूज की शुभकामनाएं
