Happy Holi Hindu Wishes, Messages, Quotes, Greetings, WhatsApp Status: रंगों का त्योहार होली अपने साथ ढेर सारी खुशियां, उमंग और उत्साह लेकर आता है। छोटी होली 2 मार्च यानी सोमवार को है। रंगों वाली होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। ब्रज क्षेत्र (मथुरा-वृंदावन) में इसे लेकर अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। ऐसे में सोशल मीडिया जैसे Facebook, Instagram और WhatsApp पर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देने का दौर जारी हो गया है। इसके अलावा लोग Status, Stories भी शेयर करते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे संदेश, फोटो, शायरी लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप अपने परिवार व दोस्तों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।

मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार
वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार !
होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार।
होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

फाल्गुन का महीना, वो मस्ती के गीत, रंगों का मेल, वो नटखट सा खेल,
दिल से निकलते हैं ये प्यारे से बोल, मुबारक हो आपको ये रंग भरी होली।

सात रंगों से बनी रंगोली,
खुशियों से भर गई मेरी झोली,
रंगों का यह खेल है होली
पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार
अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार।
होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

मौसम-ए-होली है दिन आए हैं रंग और राग के ,
हम से तुम कुछ मांगने आओ बहाने फाग के- मुसहफी गुलाम हमदानी

होली के रंग बिखरेंगे,
क्योंकि पिया के संग अब हम भी तो भीगेंगे,
होली में इस बार और भी रंग होंगे,
क्योंकि मेरे पिया मेरे संग होंगे।

पूर्णिमा का चांद, रंगो की डोली
चांद से उसकी, चांदनी बोली
खुशियों से भरे, आपकी झोली
मुबारक हो आपको, रंग-बिरंगी होली।

जो पूरी सर्दी नहीं नहाया,
हो रही उनको नहलाने की तैयारी,
बाहर नहीं तुम आए तो
घर में आकर मारेंगे पिचकारी।।
हैप्पी होली

गालों पर गुलाल है, हाथों में पिचकारी।
होली खेलने निकली है, देखो टोली सारी।
हैप्पी होली

सपनों की दुनिया और अपनों का प्यार,
गालों पे गुलाल और पानी की बौछार,
सुख समृद्धि और सफलता का हार,
मुबारक हो आपको रंगो का त्योहार।।
होली की ढेर सारी शुभकामनाएं

गले मुझको लगा लो ऐ दिलदार होली में
बुझे दिल की लगी भी तो ऐ यार होली में। – भारतेंदु हरिश्चंद्र

करें जब पांव खुद नर्तन, समझ लेना कि होली है
हिलोरें ले रहा हो मन, समझ लेना कि होली है। – नीरज गोस्वामी

अंगड़ाई ले रही है प्रकृति नटी की देह
होली आ गई!
बौराई हवा दे गई सन्देश,
होली आ गई! – इला प्रसाद

उनके प्यारे से चेहरे पर…
हम भी रंग लगा देते,,
वो पास होते तो…
हम भी होली मना लेते..!!