scorecardresearch

Holi Wishes 2023: मथुरा का फाग, कन्हैया की रासलीला, ये हैं होली के बेमिसाल कोट्स, शायरी और मैसेजेज, तुरंत भेजिए दोस्तों को

Happy Holi 2023 Wishes Images Status Quotes Messages in Hindi: होली के दिन आपसी मतभेद भुलाकर गुलाल और अबीर से होली खेलें और एक दूसरे को बधाई संदेश दें।

holi 2023 | happy holi 2023 wishes | Happy Holi 2023 Wishes
होली शुभकामनाएं 2023: होली पर हर तरफ हवाओं में गुलाल की महक और रंगत लोगों को महका देती है। PHOTO-FREEPIK

Happy Holi 2023 Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में होली का त्योहार बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे को प्यार के रंग में रंगते हैं। गले लगकर होली की बधाई देते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में होलिका दहन किया जाता है। साथ ही अगले दिन होली खेली जाती है। जिसे दुल्हेंडी के नाम से जाना जाता है। इस साल होलिका दहन 7 मार्च को किया जाएगा और 8 मार्च को होली सेलिब्रेट की जाएगी। इस खास दिन पर सभी लोग आपसी मतभेद को भुलाकर गुलाल और अबीर से होली खेलते हैं और एक-दूसरे को रंगों से रंगते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली के इस त्योहार की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण द्वारा ब्रज में की गई थी।

होली के दिन लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं और इस दिन की बधाई देते हैं। होली के त्योहार पर लोग घरों में कई तरह के पकवान बनाते हैं और होली के खास पकवान गुजिया का आनंद लेते हैं। आप भी होली के इस त्योहार पर रंगों में रंगना चाहते हैं साथ ही अपने दोस्तों, परिचित लोगों को और फैमिली के लोगों को बधाई देना चाहते हैं तो हम आपको कुछ खास मैसेज, कोट्स और फोटो शेयर करते हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों को वाट्सअट कर सकते हैं।

इस साल होली का त्योहार 8 मार्चको मनाया जाएगा। होली पर हर तरफ हवाओं में गुलाल की महक और रंगत लोगों को महका देती है। इस मौके पर रंग बिरंगी शायरियों का इस्तेमाल करके आप लोगों को मुबारकबाद दे सकते।

मथुरा की खुशबू,गोकुल का हार,
वृन्दावन की सुगंध,
बरसाने का प्यार मुबारक हो
आपको होली का त्यौहार!
Happy Holi 2023

Happy Holi 2023,
दिलों को मिलाने का मौसम है,
दूरियां मिटाने का मौसम है,
होली का त्यौहार ही ऐसा है,
रंगों में डूब जाने का मौसम है।

Happy Holi 2023 Wishes, होली की शुभकामनाएं
होली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
श्रीहरि भगवान विष्णु का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे।

Happy Holi 2023 Wishes, होली की शुभकामनाएं
खुदा करे हर साल चांद बन कर आए,
दिन का उजाला शान बन के आए,कभी ना दूर हो आपके चेहरे से हंसी,
ये होली का त्यौहार ऐसा मेहमान बन के आए।

Happy Holi 2023 Hindi Wishes:
आया रंगों का त्योहार है,आया रंगों का त्योहार है,
इस दिन ना हुए रंग बिरंगे तो जिंदगी बेकार है।
रंग लगाना तो इतना पक्का लगाना,
जितना पक्का तू मेरा यार है।
होली की शुभकामनाएं

पढें जीवन-शैली (Lifestyle News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 06-03-2023 at 17:40 IST
अपडेट