Holi 2020: झटपट चले जाएंगे होली के पक्के रंग, इन तरीकों को आजमाएं
Holi 2020, Date, Colors, Time, Quotes: आप घर में मौजूद चीजों की मदद से भी रंग आसानी से छुड़ा सकते हैं, इसका आपकी स्किन पर कोई नुकसान भी नहीं होगा। आइए जानते हैं उपाय-

होली का त्योहार पूरे देश में भव्य उत्सव होता है। शहरी और ग्रामीण भारत की सभी सड़कें रंगों के इंद्रधनुष में सराबोर रहती हैं, और युवा और बूढ़े सभी इस त्योहार को बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। होली का त्योहार देशभर में धूम-धाम से मनाया जाता है। इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। आमतौर पर लोग होली वाले दिन रंग छुड़ाने के प्रयास में लग जाते हैं। कई लोग रंग छुड़ाने के लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आप घर में मौजूद चीजों की मदद से भी रंग आसानी से छुड़ा सकते हैं, इसका आपकी स्किन पर कोई नुकसान भी नहीं होगा। आइए जानते हैं उपाय-
अंडे की जर्दी और दही: होली खेलने के तुरंग बाद शैंपू करना अवॉयड करें। अंडे की जर्दी में दही मिलाकर 45 मिनट तक बालों पर लगाकर छोड़ दें। यह आपके बालों से आसानी से रंग निकालने में मदद कर सकता है, साथ ही बालों को डैमेज होने से भी बचाएगा।
सरसों का तेल: होली खेलने से पहले सरसों का तेल बालों और चेहरे पर जरूर लगाएं। ऐसा करने से रंग निकालना आसान होगा। इसके अलावा यह स्किन और बालों को रंगों से बचाने में भी मदद करता है।
नारियरल का दूध: नारियल का दूध बालों को नुकसान पहुंचने से बचाता है। यह रंगों को आसानी से हटाने में भी मदद करता है। रंग खेलने से पहले अपने बालों पर नारियल का दूध लगाएं। इसके अलावा, इसे शैम्पू से पहले लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। शैम्पू से साफ करें।
मॉइश्चराइजर: होली खेलने से पहले हाथ और चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। ऐसा करना आपको होली के रंग छुड़ाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा रंगों में मौजूद केमिकल्स से भी स्किन को बचाता है।
इन टिप्स का रखें ध्यान:
– रंगों को हटाने के लिए ठंडे पानी का उपयोग करें। गर्म पानी से रंगों को निकालना मुश्किल होता है।
– अपने चेहरे को बार-बार न धोएं।
– कॉटन को नारियल के तेल में भिगोकर अपने चेहरे से रंगों को पोंछने के लिए इसका इस्तेमाल करें।
– भीगे हुए अमचूर पाउडर को लगाने से भी रंग से छुड़ाने में आसानी होती है।